ऑपरेशन सिंदूर भारत का गुरुर : रामपाल सिंह

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

ऑपरेशन सिंदूर भारत का गुरुर : रामपाल सिंह

नगर निगम रुद्रपुर के पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज भारतीय सेना पहली बार आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अपने देश की सीमाओं में रहते हुए पाकिस्तान में पनप रहे आतंकी ठिकानों को अंत करने में सफल हुई हैं ऑपरेशन सिंदूर को प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्प और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं भारतीय सेना की क्षमता और साहस का प्रतीक है।

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों की पत्नियों के दुख, साहस और समर्पण से प्रेरित ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सैन्य बलों ने पाकिस्तान को एक करारा जवाब दिया है आतंकवाद के खिलाफ लड़ना और राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखना भारतीय सेना की क्षमता और साहस का प्रतीक है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा और देश की अखंडता के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से, भारत ने अपने पड़ोसी देश में सक्रिय आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया और यह दिखाया कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
यह ऑपरेशन भारतीय सैन्य बलों की पेशेवर क्षमता और उनके द्वारा किए गए बलिदानों का भी प्रतीक है, और यह देश के लिए उनकी सेवा और समर्पण को दर्शाता है।

More From Author

भूतबंगला वाल्मीकि मदिर के बाहर मास फेकने की घटना पर विधायक शिव अरोरा हुऐ आगबबूला, बोले हिन्दुओ के भावनाओं को आहत करने वाले के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही, देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर मे ऐसी घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होंगी, पुलिस के उच्च अधिकारियो से वार्ता कर सख्त कार्यवाही की बात कही

बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी 20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारी

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप, थीम “खेलोगे तो खिलोगे”, का समापन समारोह हर्ष, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार एयर स्ट्राइक के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान जारी

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पूर्व विधायक राजेश शुक्ला: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना ने दिखाया पराक्रम, भारत हर हमले का देगा मुंहतोड़ जवाब