काशीपुर। एक माह तक रोजा रखने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मना रहे हैं

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

काशीपुर। एक माह तक रोजा रखने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मना रहे हैं

। आज सुबह ईदगाह समेत की शहर की विभिन्न मस्जिदो में ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ की गई। ईद मना रहे मुस्लिम समुदाय में इस बार भी खासा उत्साह दिख रहा है। खासकर बच्चे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सोमवार सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह में जमा होना शुरू हो गए थे। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की तथा सदका, फितरा, जकात जमा कराई, वहीं गरीबों को दान दिया। काशीपुर शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन कादरी ने काशीपुर की ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज अता कराई और भाईचारे को मजबूत करने व विश्व शांति, कौमी एकता की दुआ अल्लाहताला से मांगी। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा। वहीं, हिंदू समाज के तमाम लोगों ने ईदगाह पहुंच कर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद उल फितर की मुबारकबाद पेश कर एकता-अखंडता की मिसाल कायम की।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

सेवानिवृत होने पर मंडी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी को दी भावभीनी विदाई

विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय लोक निर्माण विभाग के साथ की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्यों मे तेजी लाने के दिये निर्देश