विधायक शिव अरोरा के प्रयास लाये रंग महतोष मानूनगर से गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह को जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को CRIF फण्ड से हुआ स्वीकृत

Spread the love

विधायक शिव अरोरा के प्रयास लाये रंग महतोष मानूनगर से गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह को जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को CRIF फण्ड से हुआ स्वीकृत
विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय भट्ट का जताया आभार

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा के प्रयास से महतोष – मानुनगर से होते हुऐ धार्मिक आस्था के बहुत बड़े केंद्र गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह पछियापुर मार्ग को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग जो वहाँ के लोगो की 20 साल से चली आ रही पुरानी मांग को आखिर क़र पँख लग गये, आपको बता दे महतोष मानुनगर मार्ग जो बेहद जर्जर हाल मे था जहाँ रोड कही देखने मे नजर नहीं आती थी जिसको 2022 मे विधायक बने शिव अरोरा ने लगातार प्राथमिकता पर लेकर इसको स्वीकृत कराने हेतु प्रयास प्रारम्भ क़र दिये थे विधायक ने उस समय से ही इस महत्वपूर्ण मार्ग हेतु पीडब्लूडी विभाग के माध्यम से इसको देहरादून तक प्रस्ताव बनाकर इसकी चिंता की ओर स्वयं उन्होंने पीडब्लूडी सचिव के माध्यम से महत्वपूर्ण मार्ग को राज्य की ओर से केंद्र के CRIF फण्ड हेतु जाने वाले कार्यों मे डलवाया ओर उसके बाद दिनेशपुर मटकोटा मार्ग जिसका कुछ हिस्सा रुद्रपुर विधानसभा मे भी आता है ओर मानूनगर मार्ग इन दोनों मार्गो की स्वीकृति हेतु नैनीताल ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट को अवगत करवाया, तो वही अजय भट्ट के विशेष प्रयास ओर पीछे दो साल से उनके द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को इसको लेकर पत्राचार किया गया चूकि हार साल मार्च मे राज्यों का CRIF फण्ड केंद्र से स्वीकृत होता है तो वही विगत दिनों इन दोनों मार्ग की स्वीकृति हेतु सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की थी जिसके बाद उनके विशेष प्रयास से दोनों महत्वपूर्ण मार्गो की स्वीकृति आ गई है वही मेरे लिये संतोष की बात है की महतोष मानूनगर मार्ग जहाँ हजारों श्रद्धालु गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह को जाते है जहाँ साप्ताहिक हर रविवार को मेला लगता है ओर हजारों की भीड़ इस मार्ग का उपयोग करती है ऐसे मे रोड की हालत जर्जर होने से आये दिन दुर्घटना की खबर सामने आती थी निश्चित रूप से विधायक बनने के बाद ईमानदारी से इस महत्वपूर्ण मार्ग हेतु प्रयास किया जिसकी स्वीकृति मिल गई है यह मार्ग 3.9 किलोमीटर जो 10.70 करोड की लगत से सड़क का चौड़ीकरण- सुदूड़ीकरण होगा ओर महतोष के रास्ते आगे उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले इस मार्ग की आवाजाहि सुगम हो पायेगी।

विधायक अरोरा ने महतोष मानूनगर से गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह को जाने वाले मार्ग की स्वीकृति हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय भट्ट का आभार जताया।
विधायक ने कहा यह राज्य मार्ग के निर्माण बहुत पुरानी मांग थी जो जल्द टेंडर लगकर अब मार्ग बनना प्रारम्भ हो जायेगा।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

किच्छा: सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने पर बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर चला एसएसपी मणिकांत मिश्रा का डंडा। एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में शराबियों और वारंटियों की धरपकड हेतु चलाया गया विशेष अभियान