पढ़िये…सीएम धामी का आदेश सुबह 10 से 12 के बीच में अधिकारी लगाए जनता दरबार,अगर हुई लापरवाही तो होगी करवाही एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दिए निर्देश

Spread the love

मुख्यमंत्री के आदेशानुशार जन शिकायतों को सुनने एवं उसके त्वरित निस्तारण करने हेतु एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा दिए गए आवश्यक दिशानिर्देश

 

 

रुद्रपुर/उधम सिंह नगर ।मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड / अपर मुख्य सचिव, मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में दिनांक 11.5.2022 को आयोजित हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में निर्देश दिए गए थे कि पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाया जाए। इसके लिए सभी अधिकारी प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में रहेंगे व जन शिकायतों का निस्तारण करेंगे। इस क्रम में एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध / नगर / काशीपुर / समस्त क्षेत्राधिकारियों / समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रातः10.00 बजे से 12.00 बजे तक जन शिकायतों को सुनने एवं उसके त्वरित निस्तारण करने हेतु अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। यदि कोई अधिकारी किसी कारण से अपने कार्यालय अथवा जनपद से बाहर रहते है तो उनके लिंक अधिकारी द्वारा उक्त समयावधि में शिकायती संबंधी समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करेंगें। उपरोक्त आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

 

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

Breking News- पढ़िए..सीएम धामी ने चंपावत में किए डीएम और ए डीएम के तबादले पर कांग्रेस नेताओ ने जताई आपत्ति उप निर्वाचन अधिकारी को सौपा यह पत्र 

सामाजिक  कार्यकर्ता उस्मान खान को उत्तराखंड रत्न अवार्ड से नवाजा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *