काशीपुर। पहली बार किसी चुने हुए जनप्रतिनिधि द्वारा कांवरियों के दर्द को समझते हुए ढेला पुल के ऊपर लाइट की वैकल्पिक व्यवस्था कराकर शिव भक्तों की समस्या का समाधान किया गया। यह वैकल्पिक व्यवस्था श्री बाली ने अपने खुद के खर्चे पर कराई।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

काशीपुर। पहली बार किसी चुने हुए जनप्रतिनिधि द्वारा कांवरियों के दर्द को समझते हुए ढेला पुल के ऊपर लाइट की वैकल्पिक व्यवस्था कराकर शिव भक्तों की समस्या का समाधान किया गया। यह वैकल्पिक व्यवस्था श्री बाली ने अपने खुद के खर्चे पर कराई।

उल्लेखनीय है कि बैलजुड़ी की तरफ से हर वर्ष हजारों शिव भक्त हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आते हैं। बैलजुड़ी मोड़ के पास ओवर ब्रिज पर अंधेरा रहने से कावरियो को रात में सफर करने में बहुत परेशानियां होती थी। इस समस्या के बारे में पता तो सभी जनप्रतिनिधियों को था मगर किसी ने शिव भक्तों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। इस बार महापौर दीपक बाली ने इस समस्या का संज्ञान लिया और उन्होंने अपने खर्चे पर जनरेटर रखवा कर पुल के ऊपर वैकल्पिक व्यवस्था कर रोशनी कराई। अब रात में शिव भक्तों को इस पुल से गुजरने पर कोई परेशानी नहीं होगी। कांवरियों ने भी इस समस्या का समाधान होने पर महापौर श्री बाली का आभार व्यक्त किया। इस कार्य को करने में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा तथा कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया का भी काफी सहयोग रहा।

More From Author

विश्वकर्मा मार्किट के व्यापारीयों से मिले विधायक शिव अरोरा ने सांसद अजय भट्ट व जिला अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता बाद बोले विश्वकर्मा मार्किट व्यापारीयों का अगले कुछ दिनों मे होंगी आवंटन प्रक्रिया,उसके बाद हटाए जाएंगे रोडवेज से विश्वकर्मा मार्किट की दुकाने रुद्रपुर विकास हित मे रोडवेज बसस्टैंड के निर्माण को गति देना जरूरी

विधायक शिव अरोरा ने सेवा सप्ताह के अन्तर्गत मनोज सरकार स्टेडियम मे आयोजित अंडर – 15 बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियो को सम्मानित किया विधायक बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 5 साल का कार्यालय जनकल्याण को समर्पित

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

महापौर दीपक बाली ने अपने आवास पर स्मार्ट मीटर लगवा जनता को भ्रमित न होने का दिया संदेश

काशीपुर एमपी चौक के समीप मीडिया सेन्टर द्वारा आयोजित विशेष सेवा शिविर में सभी पत्रकारों ने दर्ज कराई उपस्थिति