नैनी कान्वेंट स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव की जबरदस्त धूम रही

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

नैनी कान्वेंट स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव की जबरदस्त धूम रही

काशीपुर। नैनी कान्वेंट स्कूल में आयोजित 35 वें वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जबर्दस्त धूम रही। आगंतुकों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री, संगठन संजय कुमार अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सृष्टि आहूजा बंसल के साथ उपस्थित रहे। अन्य अतिथिगण में सुशील शर्मा (प्रदेश सहसंयोजक निकाय प्रकोष्ठ भाजपा), संदीप सहगल (पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस), श्रीमती अलका पाल (वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस उत्तराखण्ड) आदि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम स्कूल के एमडी अश्विन शाह एवं प्रधानाचार्य श्रीमती इन्द्रजीत कौर के द्वारा मुख्य अतिथि व अतिथि गणों का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि संजय कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री गणेश व सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों के द्वारा अनेक नृत्य (घूमर, पहाड़ी, भागड़ा गिद्दा, नारी शक्ति नवदुर्गा) आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इसके साथ ही कुछ लघु नाटक भी प्रस्तुत किये गये, जिनसे संविधान के नियमों नियमों को जानने की, नारी को पुरुषों के अत्याचारों के प्रति सचेत करने की बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार कार्य करने के प्रति प्रेरित करने की, बच्चों के भरण-पोषण के लिए माता-पिता के परिश्रम को याद दिलाने की तथा नशीले पदार्थों से होने वाली हानियों के प्रति सचेत करने की सीख मिलती है। कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों एवं अभिभावकों ने सभी कार्यक्रमों की अति प्रशंसा की। कार्यक्रम में डॉ. गौरव गर्ग, जितेन्द्र देव लाल, राज दीपिका मधुर, डॉ. अमनदीप सोढी, मनोज मनराल, श्रीमती प्रीति अरोरा, विमल, श्रीमती शालिनी आदि मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

काशीपुर। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं बाजपुर विधायक यशपाल आर्य ने कहा

द हेरिटेज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल” विद्यालय का धूमधाम से मनाया गयावार्षिकोत्सव