एसएसपी मणिकांत मिश्रा की दूरदर्शी सोच एवम् कुशल नेतृत्व से हुआ मर्डर का खुलासा

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा की दूरदर्शी सोच एवम् कुशल नेतृत्व से हुआ मर्डर का खुलासा।

प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या।

अभियुक्तों की निशादेही पर मृतक का जमीन में गड़ा शव बरामद।

रुद्रपुर पुलिस ने 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

कोतवाली रुद्रपुर पर   वादीनी मुकदमा रेनू ने अपनी पति के   रात्रि से गायब हो जाने के संबंध में दी जिसकी जांच प्रभारी चौकी रम्पुरा गणेश भट्ट के सुपुर्द की गई। गुमशुदा सुमित की खोजबीन हेतु पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा संदिग्धों से पूछताछ की गई तथा सर्विलांस की मदद ली गई। जिसके आधार पर संदिग्ध गणेश पुत्र पूरन निवासी रम्पुरा थाना रुद्रपुर से पूछताछ की गई परन्तु उक्त गणेश लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये उक्त गुमशुदगी को मुकदमा एफआईआर संख्या 575/2024 धारा 140 (3) भारतीय न्याय संहिता में तरमीम करते हुये वादी मुकदमा राजू निवासी रम्पुरा की तहरीर के आधार पर विस्तृत विवेचना प्रारंभ की गई तथा संदिग्ध गणेश से सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त गणेश पुलिस की सख्ती से टूट गया और उसने सुमित की पत्नी रेनू के प्यार में पड़कर रेनू के कहने पर अपने साथियों वंश, दीपक, शिवम, गोविन्दा के साथ मिलकर सुमित की गला दबाकर हत्या करना तथा उसका शव प्रीत विहार से आगे कल्याणी नदी के पास खेत में गडडा खोदकर दबा देने की बात स्वीकार की गई। पुलिस द्वारा वंश, दीपक, तथा सुमित की पत्नी रेनू से विस्तृत पूछताछ की गई सभी ने अपने अपराध को स्वीकारा गया ततपश्चात पुलिस द्वारा   अभियुक्तगणों की निशादेही पर गडडे में दफनाये गये शव को निकालकर बरामद किया गया तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई तथा अभियुक्तगणों के विरुद्ध धारा 103 (A), 238 भारतीय न्याय संहिता की वृद्धि कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1-गणेश चन्द्रा पुत्र श्री पूरन लाल निवासी वार्ड न0 24 रम्पुरा थाना रूद्रपुर जनपद ऊधमसिहनगर

2- वंश पुत्र श्री राहुल सिह निवासी रम्पुरा वार्ड न0 21 थाना रूद्रपुर ऊधमसिहनगर
3- दीपक कोली पुत्र श्री विजयपाल निवासी रम्पुरा वार्ड न0 22 थाना रूद्रपुर ऊधमसिंहनगर
4- रेनू पत्नी सुमीत निवासी रम्पुरा

वांछित अभियुक्त

1- गोविन्दा निवासी खानपुर थाना विलासपुर उत्तर प्रदेश।
2- शिवम उर्फ जुडी निवासी रम्पुरा

पुलिस टीम-

1- प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी
2- वरि0उ0नि0 ललित मोहन रावल 3- वरि0उ0नि0 नवीन बुधानी
3- उ0नि0 गणेश भट्ट
4- उ0नि0 जितेन्द्र कुमार
5- उ0नि0 होशियार सिंह 6- उ0नि0 चंदन बिष्ट
7- उ0नि0 चन्द्र सिंह 8- उ0नि0 नेहा राणा 9- का0 महेन्द्र कुमार 10 का0 महेश राम 11- का0 ताजवीर शाही 12- का0 रमेश चन्द्र 13- का0 दलीप कुमार।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

सड़क हादसे में मृतक उपनल कर्मचारी तसलीम अहमद के आवास पहुंचकर उनके आश्रितों को रुपए एक लाख का चैक सौंपते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून- मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए घरों में नलों के साथ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।