एसएसपी के सख्त रुख के बाद 24 घंटे में फायरिंग का आरोपी एक और तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

एसएसपी के सख्त रुख के बाद 24 घंटे में फायरिंग का आरोपी एक और तस्कर गिरफ्तार

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बुलेट प्रूफ जैकेट्स के साथ आधुनिक हथियारों से लैस , पुलिस टीमों का किया गया है गठन

नानकमत्ता क्षेत्र में गुरुवार देर रात वनकर्मी के साथ हुई फायरिंग की घटना पर जिले के कप्तान मणिकांत मिश्रा के सख्त रुख के बाद पुलिस ने 24 घंटो के भीतर ही रनसाली वन रैन्ज के जंगलो में कांबिंग के दौरान तीसरे वन तस्कर को गिरफ्तार किया है इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो अभियुक्तों को अपनी गिरफ्त में लें रखा है

गदरपुर के बाद नानकमत्ता क्षेत्र में वन तस्करों द्वारा वन कर्मियों के ऊपर की गई फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बुलेट प्रूफ जैकेट्स के साथ आधुनिक हथियारों से लैस पुलिस टीमों का गठन किया था और उनके द्वारा शातिर अपराधियों की धरपकड हेतु बुलेटप्रुफ जैकेट तथा आधुनिक हथियारों के साथ घटना में वांछित अभियुक्तो के गांव टुकडी, बिचुवा तथा रनसाली वन रैन्ज के जंगलों में सघन कॉम्बिंग की गयी जिसके बाद कॉम्बिंग के दौरान घटना में शामिल वांछित अभियुक्त बलजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी ग्राम टुकडी को रनसाली जंगल से देवा नदी के किनारे बने झाले में पुलिस मुठभेड के दौरान आवश्यक बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार किया गया है
इस प्रकरण में पुलिस अब तक दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकीं है
इस मामले में गुरुवार की देर रात वन विभाग द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा FIR NO-187/2024 धारा 109/221/132/121/191(2)/191(3)/3(5) BNS बनाम अमरीक सिंह आदि पंजीकृत किया गया है

घटना का संक्षिप्त विवरणः

पुलिस के अनुसार ग्राम कैथुलिया निवासी अमरीक सिंह व उसका पुत्र चरनजीत सिंह नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम टुकडी व ध्यानपुर के कुछ वन तस्करों से सम्पर्क कर उनके द्वारा अवैध रूप से लायी गयी खैर की लकडी को अपने घर में एकत्र करते थे जब एक नियत मात्रा में लकडी एकत्र हो जाती थी इनके द्वारा उत्तर प्रदेश के लकडी व्यापारियों से सम्पर्क कर पिकअप में अवैध रूप से अपने घर में रखी गयी खैर के गिल्टों को डालकर उत्तर प्रदेश भेज देते थे पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात्रि को भी इसी प्रकार अमरीक सिंह व उसका पुत्र नानकमत्ता क्षेत्र के वन तस्करों द्वारा उसके घर में एकत्र की गयी खैर की लकडी को पिकअप में लोड कर रहे थे कि उसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर वन विभाग रनसाली रैन्ज द्वारा अमरीक सिंह के घर में छापेमारी की गयी, छापेमारी की कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा वन विभाग की टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया एवं मारपीट की गयी
वन तस्करों की
फायरिंग से वन विभाग की टीम के सदस्य वन आरक्षी जितेन्द्र सिंह बिष्ट के दाहिने पैर में गोली लग गयी जिसे वन विभाग की टीम तुरन्त CHC सितारगंज ले गयी जहां से उसे हायर सैन्टर रैफर कर दिया गया

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तो के नाम पतेः
अमरीक सिंह पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम कैथुलिया थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंहनगर
चरनजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी ग्राम कैथुलिया थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंहनगर

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः
बलजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी ग्राम टुकडी थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिहंनगर

आपराधिक इतिहास अभियुक्तः-
अमरीक सिंह पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम कैथुलिया थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंहनगर ⇒ FIR N0-174/2021 धारा 323/332/506 IPC
FIR N0-187/2024 धारा 109/221/132/121/191(2)/191(3)/3(5) BNS

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

सीएम के हस्तक्षेप के बाद खनन व्यवसाई और माइनिंग कंपनी का विवाद सुलझा 

महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यशाला, जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्रा को दिए अहम जानकारी