सीएम के हस्तक्षेप के बाद खनन व्यवसाई और माइनिंग कंपनी का विवाद सुलझा 

Spread the love

सीएम के हस्तक्षेप के बाद खनन व्यवसाई और माइनिंग कंपनी का विवाद सुलझा

खनन व्यवसाईयों ने सीएम का आभार जताया

 

 

बाजपुर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप के बाद खनन व्यवसाईयों और माइनिंग कंपनी का विवाद निपट गया है सीएम के निर्देश के बाद खनन निदेशक ने खनन व्यवसाईयों से देहरादून में बैठक की और अपनी समस्याओ को निदेशक के सामने रखा था जिसमें से अधिकतर मामलों में निदेशक ने सकारात्मक रुख दिखाया जिसके बाद खनन व्यवसाईयों सीएम का आभार जताते हुए मामले को निपटा लिया है

बाजपुर में माइनिंग कंपनी के हठधर्मिता के खिलाफ क्षेत्र के खनन व्यवसाईयों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था जिसके बाद से क्षेत्र वासियों के साथ ट्रांसपोर्टरो ने भी माइनिंग कंपनी के खिलाफ आंदोलन का मन बना लिया था माइनिंग कंपनी पर आरोप है की अवैध खनन रोकने के नाम पर कंपनी के आदमी क्षेत्रवासियों के साथ मारपीट करते है और मनमानी करते है खनन व्यवसाईयों के रुख को देखते हुए सीएम धामी ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए खनन निदेशक राजपाल लेघा को मामले को निपटाने के निर्देश दिए जिस पर खनन व्यवसाई कुलविंदर सिंह किंदा के नेतृत्व में खनन व्यवसाईयों ने देहरादून में खनन निदेशक राजपाल लेघा के साथ बैठक की और खनन से जुड़े कई मुद्दों पर सहमति बनी और माइनिंग कंपनी के हठधर्मिता पर कार्यवाही की भी बात कहीं गई मामले में खनन व्यवसाई कुलविंदर सिंह का कहना है की सीएम धामी की पहल से मामला निपट गया है उन्होंने कहा सीएम ने आश्वस्त किया है की माइनिंग कंपनी द्वारा खनन व्यवसाईयों का उत्पीड़न नहीं करने दिया जाएगा उन्होने कहा वो मिट्टी का खनन करने वालो के साथ है जिसके लिए खनन निदेशक द्वारा 25अक्टूबर तक का समय मांगा गया है किंदा ने सीएम धामी का आभार जताते हुए कहा की आरबीएम समेत कई मामलों में सीएम ने कार्यवाही की बात कही है

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा  द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ किया गया शस्त्र पूजन 

एसएसपी के सख्त रुख के बाद 24 घंटे में फायरिंग का आरोपी एक और तस्कर गिरफ्तार