किच्छा -क्षेत्र के नामी किसान रहे राजेंद्र कालडा का आज आकस्मिक निधन हो गया ।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

किच्छा -क्षेत्र के नामी किसान रहे राजेंद्र कालडा का आज आकस्मिक निधन हो गया ।उनकी इच्छा के मुताबिक आज उनके परिजनों ने उनकी मृत्युपरांत उनका नेत्रदान कराया। राजेंद्र कालडा के निधन का समाचार पाते ही तमाम लोग आजाद नगर वार्ड नंबर 2 स्थित उनके निवास स्थान पहुंचे और गहरा शोक जताया। कालडा की मृत्यु के पश्चात अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आई सेंटर सी आर मित्तल की टीम वहां पहुंची और स्वर्गीय कालड़ा के नेत्रों का प्रत्यारोपण किया। उनके पुत्र अमित कालडा ने बताया कि उनके पिताजी ने जीवन भर किसानी की और समाज के सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते थे ।नेत्रदान के बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया ।उनकी चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र अमित और भतीजे हिमांशु और राहुल ने दी। पूर्ण रीति रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआर मित्तल आई सेंटर के मनीष रावत ,एसके मिश्र, समेत उनके दामाद भारत भूषण चुघ पंकज ग्रोवर गौरव तागरा, विशाल गुंबर प्रिंस भाटिया सुरेश ढींगरा ,अनिल शर्मा, सुरेंद्र खुराना,प्रदीप पुजारा, मोहन खुगगर, लक्ष्मण खुगगर, अशोक हुड़िया, विजय अरोरा विजय पुजारा राजू खुराना अनुज पाठक भूपेंद्र सिंह संजीव अरोरा सुनील कालरा आशीष छाबड़ा समेत तमाम लोग मौजूद थे।

More From Author

हल्द्वानी डकैती की घटना पर एस0एस0पी0 डॉ मन्जूनाथ टी0सी0 की ताबड़तोड कार्यवाही। हथियारों के बल पर लाखों की डकैती की घटना का मास्टर माइंड यश सिडाना सहित 04 नकाबपोश आरोपी को गठित पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।

श्री श्याम होम्स कॉलोनी के 18 परिवारों के आशियाने उजड़ने से बचाने में विधायक शिव अरोरा की पहल रंग लाई, कॉलोनीवासियों ने विधायक शिव अरोरा को लड्डुओं में तोलकर जताया आभार लोगो के चेहरे पर दिखी खुशी की रौनक महिला, बच्चे भावुक नजर आये

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्प विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता को किया समर्पित, बोले—जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा काशीपुर क्षेत्र में अनमोल फाउंडेशन द्वारा संचालित स्पेशल स्कूल में मूक बधिर बच्चों के साथ जागरूकता गोष्ठी की गयी

राहुल गांधी के अपमान पर कांग्रेसियों ने भाजपा का पुतला फूंका