भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात रुद्रपुर की बेटी राशि बुधलाकोटी को युवा प्रतिभावान सम्मान से सम्मानित किया गया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात रुद्रपुर की बेटी राशि बुधलाकोटी को युवा प्रतिभावान सम्मान से सम्मानित किया गया

रुद्रपुर -उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात रुद्रपुर की बेटी राशि बुधलाकोटी का उपखंड शिक्षा अधिकारी पद पर चयन हो गया है ऐसे में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में उन्हें स्वर्गीय हरी चंद मिड्ढा की स्मृति में युवा प्रतिभावान सम्मान से सम्मानित किया गया। भाजपा नेता चुघ ने कहा कि रुद्रपुर की बेटियों ने शहर को गोरवान्वित किया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शहर की चार बेटियां पीसीएस अधिकारी बनी हैं जो गर्व का विषय है ।उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और नित नए मुकाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सदैव महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर हर संभव प्रयास करती है और आगे भी करती रहेगी ।उन्होंने पीसीएस अधिकारी बनने पर राशि के उज्जवल की भविष्य की कामना की । पीसीएस बनी राशि की प्रारंभिक शिक्षा जेसीज पब्लिक स्कूल से हुई थी और उनकी माता जी भी इसी स्कूल में शिक्षिका है।इस दौरान बालकृष्ण मिड्ढा, रमेश मिड्ढा ,अक्षत मिड्ढा ,राजेंद्र पाल सिंह, नीलकंठ राणा आदि मौजूद थे।

More From Author

रुद्रपुर। किच्छा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता  तिलकराज बेहड़ जी का 69वां जन्मदिवस आवास विकास, रुद्रपुर स्थित उनके निवास पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया।

कुमाऊँ पुलिस एस.ओ.टी.एफ. एवं औषधि विभाग की संयुक्त कार्यवाही, अवैध दवाओं की बड़ी बरामदगी मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार   एस.ओ.टी.एफ. की कार्रवाई से बड़ा खुलासा।

वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक डॉ0 मंजुनाथ टी.सी   के निर्देशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस की अपराध तथा अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी।

वार्ड नं. 24 रम्पुरा में दुर्गा मन्दिर पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का पूजा अर्चना कर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शुभारंभ किया।