सीएम धामी का वादा खिलाड़ियों के साथ सरकार सीएम धामी ने आवास में बैडमिंटन खिलाड़ी सेन और परिजनों से मुलाक़ात की

सीएम धामी का वादा खिलाड़ियों के साथ सरकार

सीएम धामी ने आवास में बैडमिंटन खिलाड़ी सेन और परिजनों से मुलाक़ात की

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवास में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन से भेंट की मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए लक्ष्य सेन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे
मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो उस कार्य में सफलता अवश्य मिलती है।

इस अवसर पर लक्ष्य सेन की माता निर्मला सेन एवं पिताजी के.डी सेन तथा उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बी.एस मनकोटी उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर। अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने पर सिंह कॉलोनी में किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान के आवास पर महापौर विकास शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

शहीद भगत सिंह के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं मे दिखा भारी आक्रोश , विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे फूका कांग्रेस पार्टी का पुतलाविधायक बोले—शहीद भगत सिंह का अपमान देश का कोई भी नागरिक बर्दाश्त नहीं करेगा

सीएम धामी को राखी बांधने पहुची काफी संख्या में मुस्लिम महिलाएं सीएम धामी ने भी दिया रक्षा का वचन

केवीआर हॉस्पिटल द्वारा उत्तराखंड का पहला रिप्लेसमेंट सर्जरी करने के लिए मान्यता प्राप्त रोबोटिक सिस्टम का उद्घाटन