अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य अल्मोड़ा जेल शिफ्ट

Spread the love

चमोली। अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली के पुरसाड़ी कारागार से अल्मोड़ा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। पुरसाड़ी कारागार में तलाशी के दौरान 20 जुलाई को पुलकित ने जेलर त्रिलोक चंद्र आर्य से हाथापाई कर दी थी। जिसके बाद जेलर ने पुलकित के खिलाफ चमोली कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। अंकिता हत्याकांड के बाद से मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली जनपद के पुरसाड़ी कारागार में रखा गया था। यहीं से पुलकित को पेशी पर कोटद्वार ले जाया जाता था। बीते जुलाई माह में भी कोर्ट में पेश करने के बाद पुलकित को पुरसाड़ी कारागार लाया जा रहा था। कारागार के बाहर तलाशी के दौरान उसने जेलर के साथ ही हाथापाई कर दी थी। जेलर त्रिलोक चंद्र आर्य ने बताया कि कारागार में बंदियों को कोई भी सामान अपने साथ बैरक में ले जाने की अनुमति नहीं होती है, लेकिन पुलकित सामान को अपने साथ ले जाने लगा। रोके जाने पर उसने हाथापाई की। जिसके बाद इस मामले में चमोली कोतवाली में पुलकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

विधायक आवास कूच करते श्रमिकों को पुलिस ने रोकाः वार्ता को पहुंचे एसडीएम

उधम सिंह नगर पुलिस प्रशासन ने पुलिस लाईन रुद्रपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस।