उपराष्ट्रपति धनखड ने सपरिवार कैची धाम पहुचे

Spread the love

उपराष्ट्रपति धनखड ने सपरिवार कैची धाम पहुचे

कहा कैची धाम में आकर शांति मिलती है

नैनीताल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड गुरुवार को नैनीताल में एक दिवसीय दौरे में पहुचे।इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ कैंची धाम बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा पाठ की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड को बाबा की प्रतिमा देकर स्वागत किया।
उन्होंने मंदिर परिसर में राम शिला में पूजा अर्चना और ध्यान कर देश की सुख समृद्धि की कामना की।कहा कि देवभूमि और कैंची धाम पहुंच कर अभिभूत हूँ। देवभूमि में इनका स्थान और रख रख रखाव सराहनीय है। यहां आकर व्यक्ति के दिल, दिमाग़, आत्मा का समीकरण होता है, जिससे एक नई ऊर्जा मिलती है।
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड ने कहा कि भारत अपनी संस्कृति धरोहर, परम्परा, रीति रिवाज को आज भी संजोए रखा है। कहा कि आज भी हमने देश की 5 हजार साल पुरानी संस्कृति विरासत को संजोए रखा है।जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है।कहा कि भारत की संस्कृति पूरे विश्व विख्यात है।उन्होंने कहा कि आज भी हम वसु देव कुटुंबकम की राह पर अग्रसर हैं ।

More From Author

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रुद्रपुर । प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विधायक शिव अरोरा ने गत रात्रि बिगवाडा स्थित सीड प्लाट मे लगी भीषण आग से करोड़ो के हुए नुकसान का घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआवजा किया, वही पीड़ित सीड प्लाट स्वामी को सरकार स्तर पर हर सम्भव मदद दिलाने हेतु भरोसा दिलाया, तो सम्बंधित अधिकारी को नुकसान के आकलन हेतु रिपोर्ट तैयार करने को कहा

परगना श्री कैंची धाम नाम से जानी जाएगी कोश्याकुटोली तहसील