एसएसपी ऊधम सिंह नगर  के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान मिली 33 लाख रुपये की धनराशि।

Spread the love

एसएसपी ऊधम सिंह नगर  के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान मिली 33 लाख रुपये की धनराशि।

लोकसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधम सिंह नगर  द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के अंतर्गत  पुलिस अधीक्षक काशीपुर व  क्षेत्राधिकारी  काशीपुर के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में व   प्रभारी निरीक्षक   थाना आईटीआई के निर्देश पर आज दिनांक 03-04-2024 को थाना आई0टी0आई0 पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की एक काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में धनराशि आ रही है। मुखबिर की सूचना पर थाना आई0टी0आई0 पुलिस द्वारा आईजीएल फैक्ट्री रोड स्थित दोहरी परसा गुरूद्वारा के पास मुख्य सड़क पर चैकिगं के दौरान एक काले रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK 18 G 4005 जिसमे कुल 03 व्यक्ति सवार थे 1- मानवेंद्र दास पुत्र एम के दास निवासी आवास विकास काशीपुर थाना काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 46 वर्ष 2- अमित कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी द्रोण विहार कोतवाली काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 40 वर्ष 3- गुरदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी जसपुर खुर्द थाना आई0टी0आई0 जिला उधम सिंह नगर उम्र 40 वर्ष सवार थे। कार को चैक किया तो कार के डेशबोर्ड के अन्दर से 500 रुपए के कुल 6460 नोट 32 लाख 30 हजार रुपए व 200 रुपए के 250 नोट 50 हजार रुपए तथा 100 रुपए के 200 नोट 20 हजार रुपए कुल 33 लाख रुपये बरामद किये गये । कार सवार व्यक्तियों द्वारा उक्त बरामद धनराशि के सम्बन्ध में कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर इनकम टैक्स की टीम को भी बुलाया गया। उक्त बरामद धनराशी के सम्बन्ध में आवश्यक वैधानिक कार्यावाही की जा रही है।

बरामद धनराशि
1- 500 रुपए के कुल 6460 नोट 32 लाख 30 हजार रुपए
2- 200 रुपए के 250 नोट 50 हजार रुपए
3- 100 रुपए के 200 नोट 20 हजार रुपए
कुल बरामद धनराशि 33 लाख रुपये

More From Author

ट्रांजिष्ट कैम्प की हिन्दू नाबालिक बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर विधायक शिव अरोरा ने परिजनों संग एसपी क्राइम निहारिका तोमर से की मुलाक़ात! विधायक बोले लवजिहादी अशरफ जल्द पकड़ कर भेजा जाये सलाखों के पीछे, हो सख्त कार्यवाही देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर में नहीं बर्दाश्त होगा लव जिहाद, लैंड जिहाद

गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण

रूद्रपुर। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को मोहनपुर नंबर दो में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की लागत से शमशान घाट के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर

एसएसपी ऊधम सिंह नगर   के निर्देशन में लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु बॉर्डर पर चेकिंग अभियान लगातार जारी।

जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस: अजय भट्ट रुद्रपुर। पहले चरण में उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है