मा0 प्रधानमंत्री   भारत सरकार के रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत एडीजी लॉ एंड ऑर्डर    द्वारा की गई ब्रीफिंग, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था हेतु दिए दिशा निर्देश।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

मा0 प्रधानमंत्री   भारत सरकार के रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत एडीजी लॉ एंड ऑर्डर    द्वारा की गई ब्रीफिंग, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था हेतु दिए दिशा निर्देश।

आज दिनांक 01.04.2024 को श्री नरेंद्र मोदी, माननीय प्रधानमंत्री जी के जनपद में रुद्रपुर क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस लाइन रुद्रपुर में वीवीआईपी ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली गई।
ब्रीफिंग के दौरान सभी ड्यूटीरत पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा वीवीआईपी की सुरक्षा मापदंडों का शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए संपूर्ण मनोयोग से करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगे पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार का हैंडबैग व अन्य सामग्री को प्रतिबंधित किया जाय। वीवीआईपी के मार्ग तथा कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार का हैंडबैग व अन्य सामग्री को ले जाना प्रतिबंधित किया गया है। ब्रीफिंग के दौरान श्री ए0 पी0 अंशुमन, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर , श्री के0 के0 वी0 के, आईजी विजिलेंस, डीआईजी कुमाऊं रेंज नैनीताल, डॉ0 मंजुनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर, श्री पंकज भट्ट कमांडेंट 46 बटालियन अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे की सुरक्षा हेतु भारी मात्रा में पुलिस बल, पीएसी, एटीएस व पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है।

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

रूद्रपुर । आदर्श कॉलोनी शक्तिपीठ आश्रम वैष्णो देवी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के शुभारम्भ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गयी

मा0 प्रधानमन्त्री   भारत सरकार के जनपद ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत भारी वाहनों हेतु नो एंट्री।