लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अयोजित होने जा रही सब जूनियर / जूनियर ( बालक/बालिका वर्ग) नेशनल जु–जित्सू चैम्पियनशिप के लिए जनपद ऊधम सिंह नगर की जु–जित्सू टीम हुई रवाना।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

: लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अयोजित होने जा रही सब जूनियर / जूनियर ( बालक/बालिका वर्ग) नेशनल जु–जित्सू चैम्पियनशिप के लिए जनपद ऊधम सिंह नगर की जु–जित्सू टीम हुई रवाना।

रुद्रपुर, उधम सिंह नगर। दिनांक 30 मार्च से 2 अप्रैल 2024 को मल्टीपरपस हाल, चौक स्टेडियम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित होने जा रही सबजूनियर, जूनियर ( बालक/बालिका वर्ग) नेशनल जु–जित्सू चैम्पियनशिप 2023–24 में प्रतिभाग करने के लिए जनपद ऊधम सिंह नगर की जु–जित्सू टीम आज सुबह 9 बजे बस स्टेशन रुद्रपुर से रवाना हुई। राष्ट्रीय जु–जित्सू चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को जिला जु–जित्सू संघ ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, महासचिव ऋषि पाल भारती व कोषाध्यक्ष सिहान किशोर सिंह ने सयुक्त रूप से खेल कीट एवं टी–शर्ट वितरण कर शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद ऊधम सिंह नगर के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली उत्तराखंड प्रदेश की जुजित्सू टीम का हिस्सा होंगे और अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे, ओर उन्होंने आगे कहा कि कोच ऋषि पाल भारती एवं किशोर सिंह की अगुवाई में राष्ट्रीय जु–जित्सू चैम्पियनशिप में खिलाड़ी अपने कुशल खेल प्रतिभा के बल पर देवभूमि का नाम रोशन करेंगे।

जानकारी देते हुए महासचिव ऋषि पाल भारती ने बताया कि खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया साईं द्वारा मान्यता प्राप्त जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दिनांक 30 मार्च से 2 अप्रैल 2024 तक मल्टीपरपस हाल, चौक स्टेडियम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश मे नेशनल जु–जित्सू चैम्पियनशिप 2023–24 अयोजित की जा रही है। जिसमें भारत देश के 25 राज्यों के 200 से अधिक रैफरी एंड ऑफिशियल्स सहित लगभग 1500 से अधिक खिलाड़ी जु–जित्सू खेल के ने–वाजा, फाइटिंग, कॉन्टैक्ट, डूओ एंड शो इवेंट्स में अपना जौहर दिखाएंगे। और उन्होंने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता में जनपद उधम सिंह नगर के 49 खिलाड़ी सबजूनियर व जूनियर (बालिका/बालक) आयुवर्गो की स्पर्धाओं में अपना जौहर दिखाएंगे। जिसमें 20 बालिकाएं एवं 29 बालक शामिल है। टीम की कोच की भूमिका में सेंसेई किशोर सिंह, ऋषि पाल भारती, हिमा भट्ट एवं टीम मैनेजर बिना रंसवाल होंगी।
इस अवसर पर जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विनय कुमार जोशी, अध्यक्षा श्रीमति रसिका सिद्धीकी, एक्सक्यूटिव डायरेक्टर सतीश जोशी, देवेंद्र रावत, विनोद लखेरा, विजेंद्र चौधरी, डीएसओ उधम सिंह जानकी कार्की, जॉनी हिराम तिग्गा, शोभा तिग्गा,वसीम खान, शेखर सक्सेना, शंकर सिंह बसेरा, सुखदेव सिंह, राजीव राणा, विजय गिरधर, सतनाम चावला, ऐजे बटसर, साधना बटसर, रघु रावत, विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह, अपूर्व मनोहर सिंह, जगविंदर सिंह, अजय शर्मा, सहित अनेकों अभिभावक गण एवं सभी खेल संगठन के सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

नन्नी पत्नी श्री रहीस अहमद निवासी वार्ड नंबर 12 शास्त्री नगर ट्रांजिस्ट कैंप रूद्रपुर जिला उधम सिंह नगर की निवासी है वाक्य इस प्रकार है कि मेरी पुत्री सहीम उम्र 17 वर्ष पोती साजिया जो कि दोनों 17 3.2024 से घर से लापता है शाम 4:00 बजे से बिना किसी को बताएं दोनों कहीं चले गए आसपास में मालूम किया रिश्तेदारों में छानबीन की मगर दोनों बच्चों का कोई भी पता नहीं चला परिजनों ने थाना ट्रांजिस्ट कैंप में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड    द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुए हत्याकांड के घटनास्थल का किया गया स्थलीय निरीक्षण।     द्वारा जिले के सभी अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर घटना के त्वरित खुलासे हेतु दिए गए सख्त दिशा निर्देश। घटना के खुलासे हेतु किया गया है 11 टीमों का गठन।