रुद्रपुर -सामूहिक विवाह के सफल आयोजन पर सर्वव्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ ने सभी साधु संतों,सभी संस्थाओं समेत तमाम लोगों का आभार जताया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

रुद्रपुर -सामूहिक विवाह के सफल आयोजन पर सर्वव्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ ने सभी साधु संतों,सभी संस्थाओं समेत तमाम लोगों का आभार जताया

। सामूहिक विवाह के सर्वव्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ और लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक संजीव गुप्ता ने कहा कि 18 फरवरी को ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान में 41 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया था, जिसमें सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर अपना सहयोग दिया था ।जिस कारण यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफल हुआ और सभी बेटियों को शुभाशीष देकर विदाई दी गई । सामूहिक विवाह के सभी अनुष्ठान गायत्री परिवार की ओर से कराए गए ।श्री चुघ और श्री गुप्ता ने इस सफल आयोजन पर महामंडलेश्वर धर्मदेव जी महाराज पटौदी हरियाणा, स्वामीनारायण चैतन्य, दूधिया बाबा शिवानंद जी महाराज ,बालाजी मंदिर बिलासपुर के महंत अशोक दास, बालाजी मंदिर भूत बंगला के महंत रामदास, पिपली जंगल के महंत शोभानंद जी महाराज, आनंदपुर कुटिया आश्रम के कंचन भाई जी समेत सहयोगी संस्थाएं खाटू श्याम समिति, अग्रवाल महासभा, जिंदगी जिंदाबाद , सुंदरकांड महिला मंडल श्री बालाजी मंडल सेवा समिति,भजन गायक कपिल भार्गव और पुलिस प्रशासन ,नगर निगम, समस्त मीडिया कर्मी, ट्रांजिट कैंप की सम्मानित जनता, सनातन धर्म सभा ,गुरुद्वारा कमेटी, बद्री केदार सेवा मंडल,योगी सेना, वंदे मातरम् ग्रुप, हिंदू रक्षा दल का आभार जताया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लघु उद्योग व्यापार मंडल के मनोज गुप्ता, विकास बंसल, अशोक शाह, सुरेंद्र गुप्ता, कमलदीप सोनकर, विकास आर्य, रागिनी मिश्रा ,मधु डे, दीपू गुप्ता ,पप्पू राजपूत , शिवकुमार सागर,सनी पासवान,राज कोली, अभिषेक निरंकारी, विजय मान सिंह, अमित गोड,राजीव कुमार ने भी पूरा सहयोग दिया ।उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह कराना एक बड़ी जिम्मेदारी थी ऐसे में इन सभी महापुरुषों, संस्थाओं ओर जन सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है ,आने वाले वर्ष में इन सभी के सहयोग से इसे और वृहद रूप दिया जाएगा।

More From Author

उत्तराखंड विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई तीन से ज्यादा बच्चों वाले परिवार को सभी सरकारी सुविधाएं न दी जाएं चित्र शिव अरोरा

रुद्रपुर। गुरुवार को इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घंटों इंतजार के बावजूद गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी परिसर में जमकर हंगामा किया।

गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात! जल्द आरम्भ होगा मोदी मैदान मे इंडोर आउटडोर खेल स्टेडियम का निर्माण

रुद्रपुर -लघु व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप की ओर से आज फुटबॉल मैदान में सातवां सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम साधु संतों और गणमान्य लोगों ने विवाह समारोह में पहुंचकर नव दंपति को अपना आशीर्वाद दिया

काशीपुर पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर नदीम ऊर्फ बीड़ी को 53 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार। स्मैक तस्कर पर पूर्व में भी दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमें।