समान नागरिक सहिता विधेयक पारित होने पर विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके देहरादून आवास पर मुलाकात कर ऐतिहासिक कार्य हेतु शुभकामनाएं दी

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

समान नागरिक सहिता विधेयक पारित होने पर विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके देहरादून आवास पर मुलाकात कर ऐतिहासिक कार्य हेतु शुभकामनाएं दी

रुद्रपुर। समान नागरिक संहिता विधेयक 2024 विधानसभा में पारित होने पर विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात कर शुभकामनाएं दी साथ ही कहा आपके नेतृत्व UCC विधेयक पारित कर उत्तराखंड ने यह गौरवशाली इतिहास रचा है जो देश के लिये एक उदाहरण के रूप में जाना जायेगा, विधायक शिव अरोरा ने कहा यह मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है जो आज उत्तराखंड प्रगतिपथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है चाहे वो उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु इन्वेस्टर समिट हो या G 20 की सम्मेलन के उत्तराखंड में हुए सफल आयोजन से लेकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में क्षेतिज आरक्षण की बात हो ,

विधायक शिव अरोरा ने कहा समान नागरिक सहिता के लागू होने के बाद उत्तराखंड में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे जो उत्तराखंड की दिशा और दशा को तय करेगा ucc के लागू होने के बाद सभी धर्मो का उत्थान उनको विकास की मुख्य धारा से जोड़ना व महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, हमको राजनैतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज हित राज्य हित मे आगे आ कर सबको साथ लेकर कार्य करना चाहिए ।

विधायक शिव अरोरा ने कहा जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सवैधानिक प्रकिया पूर्ण कर जल्द समान नागरिक सहिता विधेयक को राष्ट्पति की मंजूरी हेतु भेजा जायेगा और यह कानून बनकर राज्य में प्रभावी होगा, विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और कहा कि यह उनके लिये भी गर्व की बात है कि वह इस विधेयक के पारित होने के समय उस सदन का हिस्सा रहे।

More From Author

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वन उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून राजकुमार नेगी (DIG/Addl-CEO Operation USDM) ने शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर आपदा के विविध पक्ष व गतिमान क्रियाकलापों की समीक्षा

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकार साथियों का जाना हाल चाल

विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता चैक बाटे