उधम सिंह नगर से हजारों कार्यकर्ता आज रात रवाना होंगे देहरादून रूद्रपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल पहली बार देहरादून पहुंचेगे जहां व कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

उधम सिंह नगर से हजारों कार्यकर्ता आज रात रवाना होंगे देहरादून

रूद्रपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल पहली बार देहरादून पहुंचेगे जहां व कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए उधम सिंह नगर से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शनिवार रात देहरादून रवाना होंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष कल देहरादून पहुंचेगे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए व्यापक रणनीति तैयार की जायेगी। श्री गावा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह कार्यक्रम आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करेगा। इस सम्मेलन में लोकसभा चुनाव के लिए व्यापक रणनीति तय की जायेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में उधम सिंह नगर से भी हजारों कार्यकर्ता भाागीदारी करेंगे। उधम सिंह नगर की नौ विधानसभा से करीब 35 बसों के अलावा निजी वाहनों से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता आज रात देहरादून रवाना होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गयी है। कार्यकर्ताओं को देहरादून ले जाने के लिए विधानसभा स्तर पर जिम्मेवारियां सौंपी गयी हैं। श्री गावा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

समाजसेवी सुशील गाबा ने आगमन स्कूल, जन्मभूमि स्कूल, गांधी पार्क एवम देवभूमि संस्था में मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

जे.पी.एस. ने हर्षोल्लास से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया