सुल्तानपुर पट्टी सड़क हादसे मे आबिद निवासी बिजनौर की सड़क हादसे में मौत।

Spread the love

सुल्तानपुर पट्टी सड़क हादसे मे आबिद निवासी बिजनौर की सड़क हादसे में मौत

बाजपुर=सुल्तानपुर पट्टी एनएच 74 जीजीआईसी कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन के इमरजेंसी ब्रेक लगने के कारण पीछे से आ रहे टेंपो अज्ञात वाहन मे जा घुसा। जिससे टेंपो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जहा राहगीरों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार आबिद पुत्र अल्लाहदिया ग्राम टंडेरा नूरपुर जिला बिजनौर से आकर वह किराए पर काशीपुर में रह रहा था। वह बाजार कर अपने बच्चो का लालन पालन करता था। सोमवार की सुबह में काशीपुर से बाजपुर को बाजार करने टेंपो से जा रहा था। कि अचानक सुल्तानपुर पट्टी जीजीआईसी कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे चल रहे हैं टेंपो वाहन में जा घुसा। जिसमे टेंपो चालक आबिद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची सुल्तानपुर पट्टी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेजा। अज्ञात वाहन मौके से फरार।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

आईजीएल काशीपुर ने किया निशुल्क मेडिकल शिविरों का आयोजन

वांछित अपराधियों की धड़पकड़ जारी,कुंडा थाना क्षेत्र में 04 वांछित अपराधी उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में