एनएसएस शिविर में स्वयसेवकों को नशे से दूरी बनाने की अपील दिनेशपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना चारित्रिक विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

एनएसएस शिविर में स्वयसेवकों को नशे से दूरी बनाने की अपील
दिनेशपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना चारित्रिक विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।स्वयंसेवकों से मुखातिब होकर दिनेशपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के क्रम में जानकारी दी।
किडस पैराडाइस पब्लिक स्कूल में आयोजित दस दिवसीय एनएसएस शिविर में दिनेशपुर थाने से पहुंचे उपनिरिक्षक संतोष उप्रेती ने ने कहा आपके आस पास कोई भी नशा बेचता है या कोई अन्य किस्म का अपराध करता है उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता इलाके में शांति का माहौल बना कर आम जनता की सुरक्षा की भावना पैदा करना होता है। कोई भी अपराधी कानून के शिकंजे से बचना नहीं चाहिए।इस दौरान साइबर अपराध के बारे में भी जानकारी देते हुए उप्रेती ने कहा कि आज साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बारे में जागरूक रहें। किसी के बहकावे में आ कर किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी न बताएं। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी सुभाष शुक्ला,सह अधिकारी मनोज पाण्डेय,दलवीर सिंह, सुरेश सिंह,गोविंद पपोला तथा तमाम स्वय सेवक मौजूद रहे।

More From Author

श्री श्याम होम्स कॉलोनी के 18 परिवारों के आशियाने उजड़ने से बचाने में विधायक शिव अरोरा की पहल रंग लाई, कॉलोनीवासियों ने विधायक शिव अरोरा को लड्डुओं में तोलकर जताया आभार लोगो के चेहरे पर दिखी खुशी की रौनक महिला, बच्चे भावुक नजर आये

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्प विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता को किया समर्पित, बोले—जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत 4 प्रशिक्षण केन्द्र का उदघाटन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद ताहिर ने किया

खटीमा के सभी भक्तजनो , एसएसपी उधमसिंहनगर महोदय व पुलिस और प्रशासन के सभी अधिकारियो द्वारा भारामल मंदिर के महंत श्री हरी गिरी जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।