पुलिस ने स्टेट बैंक के एटीएम को उखाड़ ले जाने के फरार वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस ने स्टेट बैंक के एटीएम को उखाड़ ले जाने के फरार वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्ता

काशीपुर। पुलिस ने 11 लाख रुपये से भरे स्टेट बैंक के एटीएम को उखाड़ ले जाने के फरार वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अभी दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। बीते 18 दिसंबर की रात स्कार्पियो में सवार होकर आए छह लोगों ने रामनगर रोड पर 11 लाख रुपये से भरे स्टेट बैंक के एटीएम को उखाड़ ले जाने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने समस्तपुर कलां थाना सरसांवा सहारनपुर निवासी नाजिम, बेगीनाजर थाना गंगोही सहारनपुर निवासी कासिम उर्फ काला उर्फ पहलवान और ग्राम साहपुर थाना गंगोही सहारनपुर निवासी शमशुद्दीन उर्फ शमशु को गिरफ्तार कर आरोपियों के भी पास से तीन लाख चालीस हजार रूपये बरामद किये थे। मामले में तीन आरोपी फरार थे, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। आज प्रेसवार्ता के दौरान एसपी अभय सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त इंतजार पुत्र असगर निवासी ग्राम शाहपुर थाना गंगोही जिला सहारनपुर यूपी को मुखबिर की सूचना पर मुरादाबाद रोड स्थित पुराना ढेला पुल के पास से 12 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक शातिर वांछित अभियुक्त इंतजार गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था। उसके पास से 70 हजार रूपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, सुनील सुतेड़ी, एएसआई प्रकाश बोरा, कां. प्रेम सिंह कनवाल, एसओजी कां. कुलदीप तथा कां. सुरेन्द्र सिंह व गौरव सनवाल थे। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ वंदना वर्मा व कुण्डा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल भी उपस्थित रहे।

More From Author

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वन उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून राजकुमार नेगी (DIG/Addl-CEO Operation USDM) ने शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर आपदा के विविध पक्ष व गतिमान क्रियाकलापों की समीक्षा

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

ग्राम फिरोजपुर के लोगों ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा को सौंपा ज्ञापन

नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया