शहीद ऊधम सिंह जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा पुष्प अर्पित कर याद किया गया ।

Spread the love

 

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

शहीद ऊधम सिंह जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा पुष्प अर्पित कर याद किया गया ।

इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने अथाह देशभक्ति भाव से देश के खातिर अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। देश के प्रति उनके बलिदान से हम सबकों सीख लेकर आजादी के महत्व को समझना चाहिये। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे सैकडों अमर शहीदों के जीवन गाथाओं व कुर्बानियों को आत्मसात करना चाहिये जिनके कठोर संघर्ष एवं बलिदान से आज हमको स्वतंत्र भारत के नागरिक होने का गौरव प्राप्त हुआ हैै। इस दौरान प्रदीप कुमार सागर ,दीपक सागर, हिम्मत राम कोली, दर्शन कोली ,ज्ञान सिंह कोली, सुशील कुमार ,राजू राजौरिया, सुमित कुमार सागर, अरविंद सागर , जितेंद्र चौधरी,बंटी कोली आदि लोग उपस्थित थे

More From Author

रुद्रपुर। गांधी जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।साथी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री का भी भावपूर्ण स्मरण किया।

चंद्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सुरक्षा इंचार्ज श्री फूलचंद पटेल जी से मुलाकात करते भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के पी गंगवार ब कोषाध्यक्ष स्वामी आधार श्रीवास्तव