चंद्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Spread the love

चंद्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोज

काशीपुर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम SVEEP के अन्तर्गत महाविद्यालय प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त के निर्देशन एवं कैम्पस एम्बेसडर डॉ0 रंजना एवं श्री चंचल कुमार के संयोजन में “मतदान क्या है तथा देश हित में मतदान क्यों आवश्यक है ?” विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की कुल 16 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें काजल कश्यप (बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर) प्रथम स्थान, अनामिका (एम0ए0 प्रथम सेमेस्टर, हिन्दी) द्वितीय स्थान एवं पायल (बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर) तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक की भूमिका डॉ0 नवनीत कुमार सिंह एवं डॉ0 महेश कुमार ने निभाई। साथ ही दिनांक 26-12-2023 को महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसे महाविद्यालय प्राचार्या एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया मार्ग, मेन मार्केट, महाराणा प्रताप होते हुए महाविद्यालय पर आकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर एसो0 प्रोफेसर डॉ0 मन्जु सिंह, डॉ0 वन्दना सिंह, डॉ0 रमा अरोरा, असि0 प्रोफेसर डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 ज्योति गोयल, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, किरन, सृष्टि आदि उपस्थित रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

देखे vedio जिले के कप्तान डॉ मंजुनाथ टीसी  द्वारा थाना आईटीआई क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर में हुए गोली प्रकरण को किया स्पष्ट, दिया पूरे मामले को लेकर अपडेट।

शहीद ऊधम सिंह जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा पुष्प अर्पित कर याद किया गया ।