चंद्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Spread the love

चंद्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोज

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका विषय “संवैधानिक मूल्यों का सन्दर्भ-शिक्षा एवं समाज यूथ के साथ काम क्यों और कैसे?” रहा, जिसमें अजीम प्रेम जी फाउंडेशन ग्रुप के सदस्यों ने छात्राओं को पोस्टर के माध्यम से संविधान बनने की यात्रा, संविधान बनाने के पीछे की मंशा और संविधान बनाने में दिये गये योगदान की जानकारी दी तथा लैंगिक, जातिगत एवं धार्मिक भेदभाव और संविधान से सम्बन्धित प्रश्नोत्तर किये। साथ ही संविधान से सम्बन्घित विभिन्न भ्रान्तियों की जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. मंजु सिंह, डॉ. वन्दना सिंह, असि. प्रोफेसर डॉ. गीता मेहरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. मंगला, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. मीनाक्षी पन्त, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, चंचल कुमार आदि उपस्थित रहे।

More From Author

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैम्प स्थित थाना कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

रुद्रपुर। अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने शहर को आध्यात्मिक पहचान देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडी चौक का नामकरण ‘डमरू चौक’ करते हुए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में 6 दिवसीय अंडर 14 इंटर स्कूल खो – खो प्रतियोगिता 25 तक

रुद्रपुर के उत्तम दत्ता ने देहरादून स्थित मत्स्य निदेशालय में उत्तराखंड राज्य मत्स्य पालक विकास अभिकरण के उपाध्यक्ष पद का किया ग्रहण