देहरादून सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से पंतनगर विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मुलाकात की

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

देहरादून सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से पंतनगर विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मुलाकात क

देहरादून:- आज देहरादून सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से पंतनगर विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मुलाकात की।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से कहा कि देश के प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में लंबे समय तक चलने वाले एसीआरपी एवं अन्य प्रोजेक्ट्स में कार्यरत शिक्षको/ वैज्ञानिकों को कृषि शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालय का कर्मचारी न मानने से उत्पन्न विसंगति को दूर करने हेतु मेरे अनुरोध पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपकी अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी, परंतु आज तक उक्त समिति की बैठक आहूत ना हो सकी। यथाशीघ्र उक्त बैठक बुलाकर इस विसंगति को दूर करने एवं विश्वविद्यालय से संबंधित अन्य समस्याओं का निस्तारण करे ताकि विश्वविद्यालय का पठन-पाठन एवं अनुसंधान प्रभावित न हो।
प्रबंधन परिषद सदस्य पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के अनुरोध पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी 3 जनवरी को 12:00 बजे पंतनगर विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों के निस्तारण के लिए बैठक आहूत करने हेतु अपर सचिव (कृषि) रणवीर चौहान को तत्काल निर्देशित किया।
प्रबंधन परिषद सदस्य पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उक्त बैठक के आहुत होने से पंतनगर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, वैज्ञानिकों, मजदूरों, कर्मचारियों, अधिकारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं का निस्तारण होगा।

More From Author

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैम्प स्थित थाना कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

रुद्रपुर। अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने शहर को आध्यात्मिक पहचान देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडी चौक का नामकरण ‘डमरू चौक’ करते हुए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा जिंदगी जिंदाबाद NGO को किया गया सम्मानित

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने दिलप्रीत सिंह सेठी को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने काशीपुर के युवा एवं कर्मठ व्यापारी/पत्रकार दिलप्रीत सिंह सेठी “विक्टर” को व्यापार मण्डल का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रकाश चन्द्र मिश्रा एवं कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा की संस्तुति पर दिलप्रीत सिंह सेठी “विक्टर” को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त करते हुए श्री वर्मा ने अपेक्षा जताई है कि पूर्व की भांति दिलप्रीत सिंह सेठी “विक्टर” व्यापार मण्डल एवं व्यापारियों के हितार्थ कार्य करेंगे और संगठन के कार्यकलापों को प्रमुखता से मीडिया के सम्मुख रखेंगे। इधर, दिलप्रीत सिंह सेठी “विक्टर” ने पुनः प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वह बखूबी निर्वहन करेंगे। ज्ञात रहे कि दिलप्रीत सिंह सेठी “विक्टर” पूर्व में भी प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश मीडिया प्रभारी की कमान संभाल चुके हैं।