स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को मिला JRD टाटा मेमोरियल अवॉर्ड, स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को मिला JRD टाटा मेमोरियल अवॉर्ड, स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बा

Uttarakhand उत्तराखंड को 42 विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांक में बेहतर प्रदर्शन के लिए टाटा मेमोरियल पुरस्कार दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने प्रदेश की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं से जनमानस को स्वास्थ्य लाभ दे रही है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को मिला JRD टाटा मेमोरियल अवॉर्ड

देहरादून। उत्तराखंड को 42 विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांक में बेहतर प्रदर्शन के लिए टाटा मेमोरियल पुरस्कार दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने प्रदेश की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के मिलने से स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही उनमें एक नई ऊर्जा का संचार भी होगा, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य में और बेहतर कार्य किए जा सकेंगे।

 

 

नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं से जनमानस को स्वास्थ्य लाभ दे रही है। इसके फलस्वरूप उत्तराखंड को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।

सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

डा धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए समय-समय पर सरकार द्वारा स्वास्थ्य चिंतन शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें आम व्यक्तियों की प्रतिक्रिया, सुझावों एवं शिकायतों का संकलन कर उन पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने सौंपा चेक

पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत को स्मृति चिन्ह के साथ ही पांच लाख का चेक सौंपा।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

भाईचारा एकता मंच की जंबो कार्यकारिणी गठित, प्रदेश से लेकर वार्ड स्तर तक 101 लोगों को मिली जगह, तिथि पत्र का भी हुआ विमोचन

खटीमा – जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने तहसील खटीमा के भारामल मन्दिर पहुंचकर पूजा–अर्चना की और जनपद, प्रदेश व देश को सुख, समृद्धि एवम खुशहाली की कामना की।