उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा बरामद किए गये करीब 500 मोबाइल फोन बरामद किए गये मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए। अपना खोया मोबाइल पाकर काफी खुश नजर आये नागरिक।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा बरामद किए गये करीब 500 मोबाइल फोन

बरामद किए गये मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए।

  1. अपना खोया मोबाइल पाकर काफी खुश नजर आये नागरिक।

ऊधम सिंह नगर पुलिस एस.ओ.जी टीम को दिया बहुत बहुत धन्यवाद।

एसएसपी डा मंजुनाथ टी सी महोदय द्वारा की गई, एसओजी टीम को नगद पुरस्कार की घोषणा।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध/ पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक आंपरेशन के नेतृत्व में एस०ओ०जी० प्रभारी एवं उनकी टीम को जनपद के विभिन्न थानों से प्राप्त गुमशुदगी/ चोरी हुए मोबाइल फोनों के प्रार्थना पत्रों पर बरामदगी व आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये थे ।

जिस क्रम में एस०ओ०जी टीम जनपद उधमसिंह नगर द्वारा थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर सर्विलांस के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही कर उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों, गैर राज्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद रामपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, कासगंज, लखीमपुर खीरी आदि जनपदों से विभिन्न कम्पनियों के करीब 500 मोबाइल फोन बरामद किये गये जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल धारकों के सुपुर्द कर उन्हें खुशियां दिलायी गयी, एस.ओ.जी. उधमसिंह नगर टीम द्वारा किये गये उक्त कार्य की उच्चाधिकारियों एवं आम जनता द्वारा काफी प्रशंसा की गयी।

बरामद 500 मोबाइलों की लिस्ट का मीडिया व सोशल मीडिया में किया जायेगा प्रचार प्रसार ताकि मोबाईल धारकों को वापस किए जा सकें बरामद फोन।

बरामदगी
विभिन्न कम्पनियों के करीब 500 मोबाईल फोन कीमत लगभग 70 लाख रुपये

More From Author

भूरारानी – शांति बिहार -छतरपुर 5 किलोमीटर मार्ग हेतु 2.47 करोड़ धनराशि स्वीकृत होने पर शांति बिहार व आस पास के क्षेत्रों मे विधायक शिव अरोरा का हुआ जोरदार स्वागत, डिवाइन कॉलोनी मे लोगो ने विधायक को लड्डूओ मे तोला विधायक बोले 12-15 वर्ष बाद लोगो को मिलेगी जर्जर सड़क से निजाद, जल्द होगा कार्य आरम्भ

रुद्रपुर । छुट्टी पर घर आए सेना के एक जवान की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत हो गई। देर रात अचानक सीने में दर्द उठने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

महापौर की पहल से विश्वकर्मा मार्केट के व्यापारियों को मिली राहत  डीएम से वार्ता के बाद दुकानों को हटाने के लिए मिला एक सप्ताह का समय  नगर निगम करेगा पुनर्वास और नई दुकानों का आवंटन

एसएसपी उधम सिंह नगर महोदय द्वारा कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने हेतु किया बड़े भोज का आयोजन

जसपुर क्षेत्र में हुई हत्या का ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा। शराब पीकर हुए आपसी विवाद में की गई हत्या। आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त सामग्री बरामद