Spread the love

रोटरी कॉर्बेट ने मनाया दीवाली उत्सव

काशीपुर। दीपकों के त्यौहार दीपावली के स्वागत में रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट ने दिवाली का पर्व धूम धाम से मनाया। बाज़पुर रोड स्थित होटल कुमाऊँ प्लाजा के सभागार में इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भागदौड़ की ज़िंदगी में ये पर्व हमें उल्लास एवं स्फूर्ति का संचार करते हैं. गीत संगीत से सजी शाम को सभी ने दीप प्रज्वलित कर विभिन्न खेलों एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ मनाया. अंत में सचिव डॉ सुरुचि सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मिट्टी से बने दीपकों को ही प्रयुक्त करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर रो.डॉ नरेश महरोत्रा,अनिल घई,टी.एस.सोढ़ी,राजीव घई,सुरेन्द्र पाल,विनीत रावल,दीप महरोत्रा,अनिल लड्डा,डॉ नीरज आत्रेय,डॉ इला महरोत्रा,नीलम घई, रेणु रावल, दीपाली महरोत्रा, श्रीमती मित्तल,संगीता लड्डा आदि उपस्थित रहे।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।

रोटरी कॉर्बेट ने मनाया दीवाली उत्सव काशीपुर। दीपकों के त्यौहार दीपावली के स्वागत में रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट ने दिवाली का पर्व धूम धाम से मनाया