रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में दुर्गा मंदिर से होते हुए मुख्य बाजार से पानी वाली टंकी तक हॉट मिक्स सड़क निर्माण कार्य का मेयर रामपाल सिंह, नारियल फोड़कर शुभारंभ किया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में दुर्गा मंदिर से होते हुए मुख्य बाजार से पानी वाली टंकी तक हॉट मिक्स सड़क निर्माण कार्य का मेयर रामपाल सिंह, नारियल फोड़कर शुभारंभ किया

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता, भाजपा नेता तरुण दत्ता, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, पार्षद विधान राय ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।

सड़क निर्माण शुरू होने पर कैम्प वासियों ने मेयर रामपाल का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि दुर्गा मंदिर से होते हुए मुख्य बाजार को जाने वाली सड़क लम्बे समय से जर्जर हालत में थी। जनहित में इस सड़क का निर्माण करने की मांग कैम्पवासी लगातार कर रहे थे। इस सड़क का निर्माण पिछले कई वर्षों से नहीं हो पाया था। जिससे आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ट्रांजिट कैम्प के लोग कई बार इस सड़क के निर्माण की मांग कर चुके थे। अब इस सड़क के हॉटमिक्स बनने हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है। गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी इसके लिए ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गयी है। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि जनहित उनके लिए सर्वाेपरि है। उन्होंने जो भी विकास कार्य कराये हैं वह जनभवनाओं के अनुरूप कराये हैं। जनता से किये गये वायदों को उन्होंने प्राथमिकता से पूरा किया है। ट्रांजिट कैम्प में कई सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है आने वाले दिनों में कुछ और सड़कों का भी निर्माण कराया जाएगा।

इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष दिलीप अधिकारी,पार्षद शिव कुमार गंगवार,प्रमोद शर्मा,निमित्त शर्मा, भुवन गुप्ता,संजीव गुप्ता,मनोज गुप्ता,मदन दिवाकर,शंकर विश्वास, विजय डे, एडवोकेट सुरेश विश्वास,शिव कुमार शिबू ,कृष्ण पाल गंगवार, आदेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

More From Author

रुद्रपुर के बड़े प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार  शहरी विकास सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण  महापौर विकास शर्मा के साथ शहर की भावी योजनाओं पर हुई चर्चा  बड़े प्रोजेक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ाने का मिला आश्वासन

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में लापरवाही पर भड़के विधायक शिव अरोरा, ठेकेदार को लगाई फटकार ढीला-ढाला रवैया नहीं चलेगा, एक सप्ताह में फर्नीचर नहीं लगा तो तय होगी जिम्मेदारी  शिव अरोरा NMC के मानकों को पूरा कर 2026-27 सत्र से MBBS शुरू कराने के लिए अंतिम प्रयास में आवेदन हेतु जुटा मेडिकल कॉलेज

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सादर आमंत्रण  रुद्रपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के शुभ अवसर पर हम सभी श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु वीर हकीकत राय मार्ग, मुख्य बाजार, रुद्रपुर में एक भव्य स्वागत मंच सजा रहे हैं।

भाईचारा एकता मंच की सभी प्रदेश, जिला एवं महानगर इकाइयां भंग शीघ्र होगा नई कार्यकारिणी का गठन

रूद्रपुर। मां भगवती के दरबार में शीश झुका कर मुरादें मांगने से मां भगवती सबकी मनोकामनाएं पूरी करती है।