नामांकन प्रक्रिया से पहले राधे हरि महाविद्यालय में जानिए क्यों हुआ बखेड़ा

Spread the love

नामांकन प्रक्रिया से पहले राधे हरि महाविद्यालय में जानिए क्यों हुआ बखेड़ा

 

काशीपुर। आगामी सात नवंबर को होने जा रहे राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की ओर से घोषित अध्यक्ष पद प्रत्याशी अंचित को नामांकन-प्रपत्र न दिये जाने पर महाविद्यालय में बखेड़ा खड़ा हो गया। जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान समेत कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता महाविद्यालय आ धमके और साफ शब्दों में कहा कि महाविद्यालय प्रशासन की मनमानी किसी भी दशा में सहन नहीं की जाएगी। विधायक चौहान ने कहा कि वे न सिर्फ एनएसयूआई प्रत्याशी के लिए यहां पहुंचे हैं, बल्कि हर उस छात्र के लिए आए हैं, जिसे छात्रसंघ चुनाव लड़ने में दिक्कत पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि आनन फानन में की गई चुनाव घोषणा का खामियाजा छात्र-छात्राएं क्यों भुगतें। अभी तक बीए और बीएससी का रिजल्ट नहीं आया है। विधायक चौहान ने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत प्रत्येक छात्र-छात्रा को चुनाव लड़ने का हक है। उन्हें परेशान होते वे नहीं देख सकते। वहीं, निर्वाचन अधिकारी डा. महिपाल सिंह ने कहा कि तीन तारीख नामांकन की आखिरी तारीख है। इस दिन प्रवेश लेने वाले भी छात्र-छात्रा भी नामांकन प्रपत्र ले सकते हैं। इस दौरान मुशर्रफ हुसैन, प्रभात साहनी, राहुल रमनदीप काम्बोज, लवदीप सिंह, अज्जू खान, विनोद कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

रुद्रपुर के कैनाल कालोनी निवासी कमलचंद जोशी रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निर्विरोध अध्यक्ष बन गए हैं…

 एकता मंच की महिला प्रदेश महामंत्री रेनू जुनेजा एवं बरिष्ठ सदस्य शीला चौधरी द्वारा भाईचारा एकता मंच के कार्यक्रम में अपना सहयोग देने वाले पुलिस अधिकारियों को कियाभाईचारा गया सम्मानित