कुंभकरण एवं मेघनाद का हुआ वध आज होगा रावण वध,रावण मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन

Spread the love

कुंभकरण एवं मेघनाद का हुआ वध
आज होगा रावण वध,रावण मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन

श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित प्रभु श्री राम जी की लीला के मंचन के तेरहवें दिन

शुभारंभ समाजसेवी एवं बालाजी महाराज के परम भक्त अजय तिवारी* द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इ अवसर पर उन्होंने प्रभु श्री राम की चर्चा की एवं श्री शिव नाटक क्लब को इस भव्य आयोजन की शुभकामनाएं प्रेषित की

श्री रामलीला मंचन में कुंभकरण विभीषण संवाद, कुंभकरण वध,मेघनाद द्वारा निकुम्भला की पूजा,मेघनाद रावण संवाद एवं मेघनाद वध तक की लीला का मंचन किया गया
आज विजय दशमी का पावन पर्व सांय 4 बजे से रामलीला ग्राउंड में मनाया जायेगा उपरांत पुतलों का दहन एवं प्रभु श्री राम जी का राजतिलक किया जाएगा

विशेष भूमिकाओं में रावण अतुल बांगा, मेघनाद चेतन खनिजो, राम गौरव अरोरा, लक्ष्मण रवि कक्कड, हनुमान पुष्कर नागपाल, विभीषण विशाल गुंबर,सुग्रीव विशांत भसीन, सुलोचना आदित्य कुमार द्वारा बहुत ही सुंदर अभिनय किया गया
मंच संचालन जौली कक्कड़ ने किया

श्री शिव नाटक क्लब द्वारा अजय तिवारी जी का पटका ओढ़ाकर एवं बैच लगाकर सम्मानित किया गया एवं उनको स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर श्री शिव नाटक के सरपरस्त संजय ठुकराल,राजकुमार परुथी, सुखीजा,नरेश शर्मा, सोनू गगनेजा सूरज प्रकाश रमेश गुलाटी, महावीर सेवा दल से सुरेश राजदेव,अध्यक्ष जगदीश सुखीजा, महासचिव राजकुमार भुसरी, कोषाध्यक्ष बबलू घई,निर्देशक नरेश घई, जीतू गुलाटी,उपाध्यक्ष बिट्टू अरोरा, अवतार सिंह खुराना, सचिव विजय परुथी, भारत हुड़िया,प्रचार मंत्री जगमोहन अरोरा, सनी अरोरा,अक्षित छाबड़ा, गर्व गुलाटी,राजीव भसीन, अनमोल घई, अरुण अरोरा, पुष्कर नागपाल, विशांत भसीन,राजदीप बठला,बंटी मुंजाल, प्रवीण ठुकराल, पुष्कर नागपाल, नैतिक तनेजा,मनीष अग्रवाल,अरुण अरोरा, सनी अरोरा ,राजीव झाम,हरीश जुनेजा, चिराग जुनेजा,राकेश तनेजा,गौरव गांधी ,विशाल गुंबर,प्रवीण बत्रा आदि उपस्थित थे

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

विधायक शिव अरोरा अनेको स्थानों पर दुर्गा पूजा कार्यक्रम में हुए शामिल, क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि की कामना

*दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर सुख, समृद्धि हेतु एसएसपी डा मंजुनाथ टी सी महोदय द्वारा किया गया शस्त्र पूजन ।