विधायक शिव अरोरा अनेको स्थानों पर दुर्गा पूजा कार्यक्रम में हुए शामिल, क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि की कामना

Spread the love

विधायक शिव अरोरा अनेको स्थानों पर दुर्गा पूजा कार्यक्रम में हुए शामिल, क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि की कामना

रुद्रपुर । नवरात्रि के पवित्र अवसर रुद्रपुर विधानसभा साहित अन्य आस पास के क्षेत्रों में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में लगातार क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा शामिल हो रहे हैं , इसी क्रम में वह अनेको स्थानों पर दुर्गा पूजा कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए, विधायक शिव अरोरा हरिदासपुर दुर्गा पुजा पंडाल में हुए भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए, तो वही दिनेशपुर दुर्गा पूजा जो सबसे आकर्षण के वहाँ भी शामिल हुए, साथ ही खानपुर, शहरी क्षेत्र में रविंद्रनगर, सजंय नगर खेड़ा , ट्रांजिस्ट कैम्प में रहना हुआ जहां बंगाली संस्कृति पर आधारित रंगा रग प्रस्तुति कार्यक्रम की दिव्या भव्यता को बढ़ाने का कार्य कर रही थी। विधायक शिव अरोरा बोले निश्चित रूप से रुद्रपुर जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिनी भारत की संज्ञा देते है,तो इसके लिये हमारा क्षेत्र जाना जाता है यहाँ प्रत्येक त्योहार आमजन द्वारा बढ़ चढ़ के मनाया जाता है, विधायक शिव अरोरा ने कहा यह हमारी सनातन संस्कृति की ताकत है कि ऐसे आयोजन में सभी लोग पूरी तन्मयता भक्तिभाव के साथ लगते हैं, उन्होंने ने बताया इन नवरात्रि के नो दिनों में लगातार दुर्गा पूजा मा भगवती के जागरण में जाकर शक्ति रूपा दुर्गा माई के चरणों मे अपनी हाजरी लगाई और क्षेत्रवासियों के सुख कल्याण हेतु कामना कि हमारा क्षेत्र इसी प्रकार प्रफुल्लित प्रगति मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, धीरेश गुप्ता, धर्म सिंह कोली, सुरेश कोली, जगदीश विश्वास, रोबिन विश्वास, विधान पांडेय, विजय डे, शंकर विश्वास, योगेश वर्मा, मयंक कक्कड़, सुनील यादव,विकास सागर, आयुष चिलाना, सुनील सागर,डम्मी चोपड़ा, वासु गुम्बर व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

श्री सांई नर्सिंग कॉलेज में रही फ्रेशर पार्टी एवं शपथ समारोह की जबर्दस्त धूम

कुंभकरण एवं मेघनाद का हुआ वध आज होगा रावण वध,रावण मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन