श्री सांई नर्सिंग कॉलेज में रही फ्रेशर पार्टी एवं शपथ समारोह की जबर्दस्त धूम

Spread the love

श्री सांई नर्सिंग कॉलेज में रही फ्रेशर पार्टी एवं शपथ समारोह की जबर्दस्त धूम

जसपुर। श्री सांई नर्सिंग कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि विधायक आदेश सिंह चौहान, श्री साई कॉलेज के एमडी राजकुमार सिंह चौहान, मुख्य अतिथि भूतपूर्व रजिस्ट्रार रामकुमार शर्मा तथा डॉ. रवि सहोता (एमडी) सहोता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, काशीपुर एवं डॉ. प्रियांक चौहान (एमडी) सिद्धि विनायक एवं अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना की गई। बरेली से आए शक्ति म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें प्रसिद्ध गायक तारिक किशोर द्वारा गाये गीत “दे दे प्यार दे” के मधुर बोल सुनकर उपस्थित अतिथिगण एवं विद्यार्थी गदगद हो गए। रैम्प वॉक में बीएससी नर्सिंग के प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र बने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा रैम्प शो किया गया जिसमें जजों की निर्णायक कमेटी द्वारा मिस्टर फ्रेशर भूपेन्द्र चौहान एवं मिस फ्रेशर निशा त्यागी को बनाया गया एवं मिस्टर इवनिंग मौहम्मद सैफ एवं मिस इवनिंग अनुराधा को चुना गया और भी बच्चों के द्वारा भांगड़ा, तांडव नृत्य, म्यूजिकल ग्रुप डांस, रामलीला मंचन सुख स्वरूप से पूरा किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रवि सहोता ने कहा कि श्री सांई कॉलेज के द्वारा इन सभी मेडिकल कोर्सों का संचालन जो किया जा रहा है, इससे हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की भी मेडिकल शिक्षा का लाभ मिलेगा, जो गरीब बच्चे हॉस्टल आदि की फीस नहीं भर पाने के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते थे, अब वह नर्सिंग की शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। डॉ. सहोता ने सभीके उज्जवल भविष्य की कामना की। नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को शपथ मुख्य अतिथि नर्सिंग कांउसिल के भूतपूर्व रजिस्ट्रार राम कुमार शर्मा ने दिलाई। विशिष्ट अतिथि विधायक आदेश चौहान ने कहा कि उन्हें प्रतिवर्ष यहां आने का सौभाग्य प्राप्त है। इस शिक्षण संस्थान को गौरवशाली बताते हुए विधायक ने मन लगाकर पढ़ाई करने और भविष्य में सेवाभाव की सोच के साथ कार्य करने का आहवान किया और प्रबंधन तंत्र व अन्य को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. वासू शर्मा, विभदेश कुमार, राहुल गहलौत, हिमांशु नम्भरदार, भूवनेश गहलौत, अशोक गहलौत, सूर्यप्रताप सिंह, सूर्यप्रताप चौहान, रमेश सहगल, सुमित पाठक, राजविन्दर कौर, प्रियंका धामी, दिक्षा, अतुल शर्मा, जाकिर अली, मौहम्मद सलमान, प्रज्ञा चौधरी, डॉ ममता सिंह, मयंक कुमार, रविन्द्र, तरूण, प्रशांत वशिष्ठ, अमित भारती, पंकज कश्यप, रविंद्र बर्गली, कौशल कुमार, मुबीन अहमद, आशी वर्मा, सरिता सागर, आरजू, अलविशा, मनीशा, निपेन्द्र, नदीम अकरम, प्रवीण चौहान, फहीम, लोकेश, सत्येन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विधायक शिव अरोरा अनेको स्थानों पर दुर्गा पूजा कार्यक्रम में हुए शामिल, क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि की कामना