कैनाल रोड के पुनर्निर्माण, नामकरण, लाइब्रेरी व पार्क की मांग को लेकर तमाम लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Spread the love

कैनाल रोड के पुनर्निर्माण, नामकरण, लाइब्रेरी व पार्क की मांग को लेकर तमाम लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

काशीपुर। रामनगर रोड से चीनी मिल रोड तक कैनाल रोड के पुनर्निर्माण, नामकरण, लाइब्रेरी व पार्क की मांग को लेकर तमाम लोगों ने
उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि रामनगर रोड से चीनी मिल रोड तक कैनाल रोड की हालत बहुत ही बुरी और जर्जर हो चुकी है जिससे स्थानीय लोगों को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तथा आए दिन इस रोड पर एक्सीडेंट होते रहते हैं। आग्रह किया गया कि इस रोड का पुनः निर्माण करवा कर इसका नाम शहीद जनरल विपिन रावत जी के नाम पर रखा जाए तथा सैनिक कॉलोनी वार्ड नंबर 1 में लाइब्रेरी व पार्क का निर्माण भी कराया जाए जिसकी सैनिक कॉलोनी में सख्त जरूरत है। इस दौरान त्रिलोक सिंह अधिकारी, राहुल रमनदीप काम्बोज, लवदीप सिंह, ललित रावत, सोनू, सतपाल सिंह, रमेश चन्द्र उपाध्याय, कुबेर संजय सिंह, मुकेश रावत, गिरीश पांडे, शादाब, अर्जुन सिंह,अमित पाल सिंह रावत, सुरेश कुमार, मानसिंह, नाहर सिंह आदि तमाम लोग थे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार

विधायक शिव अरोरा ने पिपिलिया न 1 में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा का फीता काटकर किया शुभारंभ, विधायक ने दुर्गा माई की आराधना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख सम्रद्धि की कामना की