सार्वजनिन श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव  का दूसरा दिन हैं आज षष्ठी पूजा अनुष्ठान को विधि रूप से पूजा पाठ के माध्यम से शुरू किया गया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

सार्वजनिन श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव  का दूसरा दिन हैं आज षष्ठी पूजा अनुष्ठान को विधि रूप से पूजा पाठ के माध्यम से शुरू किया गया!
सर्वप्रथम सुबह 9.20am से पूजा पाठ आरम्भ किया गया फ़िर 10.30am पर षष्ठी अंजलि पाठ किया उसके उपरांत
संध्या कालीन 6pm पर बोधन पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर व महोत्सव मेला को मुख्य अतिथि श्री राजकुमार साहा जी( प्रदेश अध्यक्ष बंगाली महासभा ), श्रीमति अन्नपूर्णा सरकार,श्रीमती रानीबाला,श्री कार्तिक सरकार, श्रीमती नमिता गाँगुली, श्री विनोद हालदार जी जैसे वरिष्ठ नागरिक गणों के गरिमामय उपस्थिति के साथ फीता काटकर दुर्गा पूजा महोत्सव को आम जनमानस को समर्पित किया गया!!

इसके बाद आज षष्ठी पूजा महोत्सव पर शाम 7 बजे सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन बरिष्ठ कांग्रेस नेता परिमल राय, वरिष्ठ समाजसेवी व बंगाली कल्याण समिति अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर गाँगुली व वरिष्ठ एडवोकेट तुलसी साहा जी सभी ने सयुंक्त रूप से फीता कटाकर किया!
उपरोक्त सभी माननीय अतिथियों का सम्मान कमिटी के अध्यक्ष व पूरी टीम ने शॉल व मोमेंटो देकर सभी का सम्मान किया!
फ़िर मंच उद्घाटन के बाद उत्तराखंड के मशहूर जादूगर व लोकप्रिय कलाकार श्री देवाशीष मण्डल जी के पुत्र मिरान्मय मंडल जी ने अपनी जादू कला को दिखाकर असीम प्रतिभा का परिचय दिया!
फ़िर कार्यक्रम को चार चाँद लगाने के लिए मशहूर भजन कलाकार सोनी सिस्टर्स ने भी भजन के माध्यम से सभी को अपनी आवाज़ व भजन से मन्त्र मुग्ध कर दिया!
सभी आम दर्शक आज के कार्यक्रम को देखने के लिए बहुत आतुर थे! कार्यक्रम को लेकर सभी आम जनमानस के अंदर जूनून दिख रहा था जो एक सफल कार्यक्रम की कुंजी थी!

सम्पूर्ण कार्यक्रम को दौरान पूजा कमिटी के अध्यक्ष दिलीप अधिकारी, सचिव महेश राय, उपाध्यक्ष विजय दे, अमन सरकार, किशोर दे, अभिजीत दास, रोहित अधिकारी, कोषाध्यक्ष प्रदीप साहा ऑडिटर सचिन मण्डल, सांस्कृतिक प्रभारी नन्द शेखर गाँगुली, शुभम दास, बिट्टू ढाली, राज सरकार, राज चक्रवर्ती, मिडिया प्रभारी मानस बैरागी सुबीर वंदना दास, शंकर विश्वास, विजय साना, रोहित हालदार, आकाश मण्डल, किशोर मिस्त्री, तापस हीरा आदि लोग उपस्थित रहें!

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

जिलाध्यक्ष गावा ने घोषित की कांग्रेस जिला कार्यकारिणी

जिलाध्यक्ष गावा ने घोषित की कांग्रेस जिला कार्यकारिणी