रूद्रपुर । सिंह कॉलोनी गली नंबर 9 के सामने आंगनबाड़ी केंद्र में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के समापन में

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

रूद्रपुर । सिंह कॉलोनी गली नंबर 9 के सामने आंगनबाड़ी केंद्र में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के समापन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने वृंदावन से कथावाचक आचार्य श्री महंत कृष्ण आचार्य जी महाराज को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने भागवत कथा के आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का आहवान किया। श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में समाज कोई धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरतत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।पूर्व विधायक ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर अनिल चौहान, समाजसेवी संजय ठुकराल, दिलीप राजपूत, नरेंद्र रावत, विनोद कक्कड़, धीरू त्रिपाठी, मंगल दुबे, प्रमोद पांडे, गिरीश तिवारी, पुष्पेंद्र रावत, गुड्डू रावत, जिंदल जी, द्विवेदी जी, मुकेश कुमार, देव ग्रोवर, दर्शन सिंह राणा, सुरेश सागर, प्रमोद गुप्ता, संजय पांडे, जोशी जी ,जगमोहन ,बंटी कोली आदि श्रोता मौजूद थे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

रूद्रपुर । सिंह कॉलोनी गली नंबर 9 के सामने आंगनबाड़ी केंद्र में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के समापन में

जिलाध्यक्ष गावा ने घोषित की कांग्रेस जिला कार्यकारिणी