बाक्स 001- हनुमान की भूमिका में आज से पर्दे पर आयेंगें समाजसेवी सुशील गाबा

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

बाक्स 001- हनुमान की भूमिका में आज से पर्दे पर आयेंगें समाजसेवी सुशील गाबा

श्रीराम लीला में आज प्रभु राम व उनके अनादि भक्त हनुमान के महामिलन का सुंदर दृष्य दिखाया जायेगा। आज राम विलाप, राम-हनुमान महामिलन, हनुमान का राम लक्ष्मण को कंधे पर बैठाकर श्रष्यमुख पर्वत पर ले जाना, राम सुग्रीव मित्रता, सुग्रीव बाली युद्ध तथा बाली वध तक की लीला का सुंदर मंचन दिखाया जायेगा। राम जी के पात्र की भूमिका में अनुभवी कलाकार मनोज अरोरा तथा हनुमान जी की भूमिका में सुप्रसिद्ध समाजसेवी सुशील गाबा पर्दे पर अवतरित होंगे। विगत वर्ष राम – हनुमान महामिलन के सुंदर दृश्य में दोनों कलाकारों नें बहुत भावुक व शानदार अभिनय कर जनता के दिलो दिमाग पर अपनी अमिट छाप छोड़ी थी।

बाक्स 002- श्रीरामलीला मैदान विकास कार्यों का मेयर रामपाल सिंह ने किया लोकार्पण

आज के मुख्य अतिथि मेयर रामपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पार्षद बबलू सागर नें नगर निगम।के माध्यम से श्री रामलीला मैदान पर करवाए गए निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम के अपार आशीर्वाद से श्री रामलीला मैदान पर विकास कार्य रूपी सेवा करने का मौका मिला है। श्री रामलीला मैदान एवम मंच बहुत मर्यादा और मान्यता वाला मंच है। श्री रामलीला कमेटी एवं श्री राम नाटक क्लब के तत्वाधान में होने वाली रामलीला में आने वाली हजारों स्थानीय जनता की सेवा में यदि मैं कुछ प्रयास कर सकता हूं तो यह मेरा सौभाग्य है। निश्चित रूप से जब भी आगे भी सेवा का मौका मिलेगा वह हर संभव कोशिश करके श्री रामलीला मैदान एवं श्री रामलीला मंच पर ऐसा ही सेवा कार्य करते रहेंगे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित प्रभु श्री राम जी की लीला के मंचन के नवें दिन शुभारंभ उत्तराखंड विधान सभा के उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया

बाली का हुआ वध हनुमान ने उजाड़ी अशोक वाटिका, अक्षय कुमार का किया वध