पुलिस की गिरफ्त में यह है मंदिर में चोरी करने वाले चोर ,जानिए क्या है इन पर चोरी का सामान चुराने का इल्जाम 

पुलिस ने किया खुलासा 

पुलिस की गिरफ्त में यह है मंदिर में चोरी करने वाले चोर ,जानिए क्या है इन पर चोरी का सामान चुराने का इल्जाम              

काशीपुर।दिनांक 17-4- 2022 को वादी मुकदमा मुख्य पुजारी नागनाथ मंदिर दीपक नाथ गोस्वामी ने कोतवाली काशीपुर पर तहरीर दी की अज्ञात चोरों द्वारा दिनांक 16/4/ 2022 की सांय को मुख्य नागनाथ मंदिर के नाग प्रतिमा को चोरी कर लिया गया है जिस पर कोतवाली काशीपुर पर एफ आई आर नंबर 224/ 2022 धारा 380 आईपीसी पंजीकृत किया गया उक्त मामला मंदिर में चोरी तथा मुख्य नाग प्रतिमा के चोरी होने के कारण लोगों की आस्था से जुड़ा होने के कारण संवेदनशीलता के आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक महोदय काशीपुर के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु तत्काल एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे तथा सुरागरसी पतारसी के आधार पर कल सांय को गुरुद्वारा रोड के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा जिनके कब्जे से आधी नायक प्रतिमा बरामद हुई जिनके द्वारा पूछताछ पर उक्त नाक प्रतिमा चोरी किया जाना तथा उसकी आधी प्रतिमा को बांसवाड़ा निवासी कबाड़ी नन्हे को बेचना बताया अभियुक्त गणों धारा 411 IPC की बढ़ोतरी करते हुये गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर कबाड़ी नन्हे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शेष आधी प्रतिमा को बरामद किया गया तीनों अभियुक्त गणों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है अभियुक्तगणों को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । नाम पता अभियुक्त 1-शोएब पुत्र ताहिर निवासी तूफैल का बाग कटोरा ताल कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 19 वर्ष 2- सूरज शर्मा पुत्र विजय शर्मा निवासी कानूनगोयान काशीपुर उधम सिंह 3-कबाड़ी नन्हे पुत्र बुद्धा निवासी मधुबन नगर लक्ष्मीपुर पट्टी कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 54 वर्ष

More From Author

रुद्रपुर । रम्पुरा और आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी के कुछ पुलिसकर्मियों पर मारपीट और बर्बरता के आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण

क़ृषि मंत्री पहुँचे पंतनगर विश्व विद्यालय, उपलब्धियों और समस्याओं का लिया संज्ञान

उधम सिंह नगर के करोड़ों के खाद्यान्न घोटाले में लिफ्ट पूर्ति निरीक्षकों पर प्रशासन मेहरबान