अग्रवाल सभा, रामनगर द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10:00 बजे अग्रवाल सभा भवन में हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Spread the love

अग्रवाल सभा, रामनगर द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10:00 बजे अग्रवाल सभा भवन में हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें शहर के अग्रवाल समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया।
सायं 5:00 बजे से महाराज जी की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली गई। अग्रवालों के 18 गोत्रों के स्वरूप में सजे हुए छोटे-छोटे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। अग्रसेन महाराज जी के स्वरूप में इस वर्ष विकास मित्तल जी को विद्यमान होने का सौभाग्य मिला।
शोभा यात्रा के स्वागत में शहर की सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक संस्थाओं गणपति उत्सव समिति, भगत शंकर के, अग्रवाल महिला मंच,इनर व्हील क्लब, भारत विकास परिषद, पर्वतीय सांस्कृतिक परिषद, नवयुवक समिति, भाजपा नगर मंडल, जसपुरिया लाइन युवा मंडल, राधा माधव संकीर्तन मंडल, ज्वाला लाइन अग्रवाल मंडल, बजाजा लाइन युवा समिति, शंकर मेडिकल स्टोर, मित्र मंडल आदि ने जगह-जगह स्टाल लगा रखे थे। अग्रवाल सभा द्वारा पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा से आए हुए कलाकारों ने बाजार में सुंदर संगीतमय सांस्कृतिक झांकियो का प्रदर्शन किया।
कल सुबह श्री कामधेनु गोविंद गौधाम में श्री अग्रवाल सभा द्वारा गौ माता के लिए रोटी की सेवा की जाएगी। कल दोपहर अग्रवाल समाज का प्रीति भोज का कार्यक्रम संपन्न होगा।
श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राकेश जिंदल मंत्री वेद प्रकाश बंसल कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल, राजीव मित्तल, दीपक अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अजय गोयल, राजेंद्र मित्तल, ज्ञान मारवाड़ी ,राकेश महेंद्र, सरस अग्रवाल ,सचिन अग्रवाल श्रीमती सुदेश बंसल, अनुराग अग्रवाल आदि ने सभी नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को अग्रसेन जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

ओरिसन स्कूल में इंग्लिश क्लब द्वारा कराया गया डिबेट कंपटीशन

फ़िल्म अभिनेत्री ईशा देवल 18 अक्टूबर को रुद्रपुर में स्वर्णिका ज्वैलर्स द्वारा आयोजित गोल्ड प्रदर्शनी का करेगी उदघाटन