काशीपुर पुलिस ने दो पुरुष व एक महिला को हाथी दांत की अवैध तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया

Spread the love

काशीपुर पुलिस ने दो पुरुष व एक महिला को हाथी दांत की अवैध तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया

 

 

काशीपुर। थाना आईटीआई व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बांसखेड़ा प्लाईओवर के नीचे अलीगंज रोड से मोटरसाइकिलनंबरयूके-04एम-7027 से परिवहन करते हुए दो पुरुष व एक महिला को हाथी दांत की अवैध तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 12 लाख रुपये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक आईटीई के नेतृत्व में पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत देवेंद्र सिंह पुत्र इंद्र सिंह निवासी गन्ना सेंटर कालीपुर पोस्ट देवलचौड़ हल्द्वानी,मनोज बोरा पुत्र खड़क सिंह बोरा निवासी हरिपुर लालमणि गन्ना सेंटर तथा सुखमणि देवी पत्री राम सिंह रावत निवासी पंचेश्वर कोट हरखेड़ा, चंपावत से 34 इंच अवैध हाथी दांत बरामद किया गया। उपरोक्त मामला वन्य जीव संरक्षण अधिनियम से संबंधित होने के कारण अग्रिम कार्रवाई वन विभाग से की जाएगी। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने कहा कि अवैध तस्करी में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

More From Author

ट्रांजिष्ट कैम्प की हिन्दू नाबालिक बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर विधायक शिव अरोरा ने परिजनों संग एसपी क्राइम निहारिका तोमर से की मुलाक़ात! विधायक बोले लवजिहादी अशरफ जल्द पकड़ कर भेजा जाये सलाखों के पीछे, हो सख्त कार्यवाही देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर में नहीं बर्दाश्त होगा लव जिहाद, लैंड जिहाद

गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण

रूद्रपुर। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को मोहनपुर नंबर दो में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की लागत से शमशान घाट के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया

दिनेशपुर। पुलिस द्वारा आम जनमानस को जागरुक किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत द्रोण कॉलेज शिवपुर, दिनेशपुर में छात्रों को यातायात ड्रग्स साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *