बाजपुर के ग्राम धंसारा में एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ एक घर में छापेमारी की।

Spread the love

बाजपुर के ग्राम धंसारा में एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ एक घर में छापेमारी की। एनआईए की टीम की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही टीम द्वारा घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि वर्ष 2016 में पंजाब की नाभा जेल में हुए धमाके में बाजपुर के ग्राम धंसारा निवासी आसीम पर आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने का आरोप लगाया गया था। जिसके चलते आसीम सजा काट रहा था और चार माह पूर्व कोर्ट से मुकदमे में बरी होकर आसीम अपनी सजा पूरी कर जेल से घर आया था। वही एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस के साथ आसिम के घर पहुंची। जहां बंद कमरों में एनआईए की टीम द्वारा आसीम और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मौके पर बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी सहित पुलिस प्रशासन मौके पर मुस्तैद बना हुआ है।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

चंद्रावती पीजी कॉलेज में सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता रैली” का आयोजन किया गया

उधम सिंह नगर पुलिस ने 15 घण्टे में रुद्रपुर क्षेत्र में हुए हत्याकांड का किया खुलासा । परिचित द्वारा ही की गई थी हत्या, पुरानी रंजिश व् लूट के इरादे से की गयी हत्या 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *