मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून आवास पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुलाकात कर

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून आवास पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुलाकात कर नगला नगर पालिका क्षेत्र के मलिन बस्तियों को नियमितीकरण करने के संबंध में विस्तृत वार्ता की साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की तरह ही शहरी क्षेत्र में भी आबादी पर बसे लोगों को स्वामित्व दिए जाने का मांग पत्र सौपा।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया कि पंतनगर के संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, नगला आदि मालिन बस्तियों में सन 1962 से काबिज हैं तथा मलिन बस्ती के रूप में काबिज रहते धीरे-धीरे लगभग 60 वर्षों में कुछ कच्चे व कुछ पक्के मकान बनाकर गुजर बसर कर रहे हैं गत वर्षो में उत्तराखंड सरकार द्वारा मलिन बस्तियों की पुरानी आबादियों का नियमितीकरण करके उन्हें मालिकाना हक दिया गया परंतु नगला नगर पालिका क्षेत्र की पुरानी मलिन बस्ती इसमें शामिल नहीं हो पाई क्योंकि तब नगला नगर पालिका अस्तित्व में नहीं आई थी। अन्य नगर पालिका पंचायत द्वारा अपने क्षेत्र के मलिन बस्तियों को नियमितीकरण करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मे स्वामित्व योजना के तहत आबादी पर बसे लोगों को उनके जमीन का मालिकाना हक दिया गया लेकिन शहरी क्षेत्रों मे आबादी पर बसे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल सका जिस कारण जिस कारण किच्छा नगर पालिका क्षेत्र के पुरानी मंडी, बडीया भट्ठा, सुनहरी आदि मलिन बस्तियों के निवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, अतः सरकार द्वारा योजना बनाकर शहरी क्षेत्र में आबादी पर बसे हुए लोगों को भी स्वामित्व योजना के तहत उनके कब्जे की जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को आश्वस्त किया कि जल्दी ही जिला प्रशासन से नगला नगर पालिका क्षेत्र की मलिन बस्तियों का नियमितीकरण करने का प्रस्ताव शासन में मंगाकर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही शहरी क्षेत्रों मे स्वामित्व योजना का लाभ देने के लिए केबिनेट में चर्चा कर योजना बनाई जाएगी जिससे शहरी क्षेत्रों मे आबादी पर निवास करने वाले लोगो को मालिकाना हक मिल सके।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

पावन नगरी अयोध्या में हेल्प टू अदर्स सोसायटी को मिला 19वा राष्ट्रीय सम्मान

रम्पुरा वार्ड नंबर 22 में शनि मंदिर पर श्री श्याम ग्रुप द्वारा गणेश महोत्सव पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व संजय ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुँच कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *