केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी महिला आरक्षण बिल  जिसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम  के नाम से लाया गया है,

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी महिला आरक्षण बिल  जिसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम  के नाम से लाया गया है, पारित होने पर ऐतिहासिक बताते हुए देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रगति के पद पर चल रही केंद्र सरकार द्वारा संसद के विशेष सत्र को बुलाकर महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पेश किया गया जिसे लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी प्रचंड बहुमत के साथ हरी झंडी मिल गई है। श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने महिला आरक्षण के वोटिंग से पहले सांसदों से अपील भी की थी की नारी शक्ति के विशेष सम्मान के लिए इस बिल को लाया जाना आवश्यक है श्री भट्ट ने कहा कि इस बिल के लागू होने के बाद महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में 33% सीटों का आरक्षण मिलेगा जो कि देश में नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक बदलाव साबित होगा। श्री भट्ट ने पुनः नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 लोकसभा और राज्यसभा से पास होने पर प्रधानमंत्री जी को बधाई प्रेषित की है।

More From Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

मशाल प्रज्वलित कर विधायक शिव अरोरा ने किया राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, 13 जनपदों के 1250 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखममुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने का कार्य कर रहा है : शिव अरोरा

रमपुरा राजेश कोली हत्याकांड पर विधायक शिव अरोरा का सख्त रुख, बोले- दोषी पाताल में भी होंगे तो खोजकर जेल भेजेंगे, पीड़ित परिवार को हर हाल में मिलेगा न्यायविधायक बोले मुख्यमंत्री धामी की सरकार पीड़ित परिवार के साथ ख़डी है

किच्छा से आया लव_जिहाद का मामला रुद्रपुर कोतवाली में  हिंदू_दल के लोग पहुंचे मौके पर

आज भाजपा प्रदेश मंत्री श्री विकास शर्मा जी समस्त रूद्रपुर ट्रांसपोर्ट यूनियन की समस्याओं को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दो मंजूनाथ टीसी  के कार्यालय पर पहुंचे