रामनगर रोड स्थित राजपूताना कॉलेज में गणेश उत्सव का आयोजन हुआ

Spread the love

रामनगर रोड स्थित राजपूताना कॉलेज में गणेश उत्सव का आयोजन हुआ

काशीपुर। आज गणेश चतुर्थी है। जगह-जगह गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके चलते समूचा क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष से गूंज रहा है। इसी क्रम में रामनगर रोड स्थित ग्राम चांदपुर डीएमसी केम्पस राजपूताना स्कूल में स्कूल में गणेश उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली छात्रों ने मिट्टी से अपने हाथ से गणेश जी की मूर्ति बनाकर उसे स्कूल स्टाफ के सामने प्रस्तुत किया। स्कूल स्टाफ ने स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गणेश जी की मूर्ति को पूजा के लिए रखा। इस अवसर पर प्रिंसिपल सविता मिश्रा, प्रबंधक आशीष कुमार पांडा ने गणेश चतुर्थी की विशेषता और महत्ता पर प्रकाश डाला। बताया कि किन परिस्थितियों में देश में इस आयोजन की शुरुआत हुई और किस तरह आयोजन वृहद रूप लेता गया और आज हर मौहल्ले, गांव व शहर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है‌। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

काशीपुर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला फूंका गया

ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप की उपस्थिति में ब्लॉक के नवनिर्मित भवन का हुआ शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *