नवांगन्तुक एसएसपी मीणा ने सम्भाली जनपद नैनीताल की कमान, थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर दिये महत्वपूर्ण निर्देश,

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

 

न वांगन्तुक एसएसपी मीणा ने सम्भाली जनपद नैनीताल की कमान, थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर दिये महत्वपूर्ण निर्देश,

पत्रकार वार्ता में कहा “जनता के हित” में कार्य करना उनकी प्राथमिकता

हल्द्वानी नवांगन्तुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श
प्रहलाद नारायण मीणा ने बहुउद्देश्यीय भवन हल्द्वानी के पुलिस कार्यालय में गारद सलामी लेने के उपरान्त जनपद नैनीताल का कार्यभार ग्रहण किया गया  श्मीणा वर्ष 2012 बैच के IPS अधिकारी हैं इससे पूर्व एसपी रूद्रप्रयाग, एसएसपी अल्मोड़ा, पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय, पुलिस अधीक्षक सीआईडी हल्द्वानी एवं पुलिस अधीक्षक सर्तकता अधिष्ठान हल्द्वानी के पद पर नियुक्त रह चुके हैं।
उन्होंने जनपद के पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी/थाना-चौकी एवं शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर सभी से रूबरू होकर थाना एवं चौकी प्रभारियों से थाना-चौकी में आने वाले शिकायतकर्ताओं, पर्यटकों एवं आमजनमानस से विनम्रता पूर्ण व्यवहार एवं कर्तव्यनिष्ठता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया

सभी प्रभारियों को अपने अधिनस्थों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने एवं सभी पुलिस अधि0/कर्मगणों को साथ लेकर टीम वर्क के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
ध्येय वाक्य मित्रता, सेवा और सुरक्षा को चरितार्थ करने के लिए पूरे मनोयोग से काम करने की प्रेरणा* देते हुए कहा कि जो पुलिस अधिकारी या कर्मचारी अच्छा काम करेगा उसे सम्मानित किया जाएगा और जो गलत काम करेगा उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

एसएसपी मीणा ने कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जायेगा, जिसके लिए जनता का सहयोग आवश्यक है। जनपद नैनीताल पुलिस पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।
साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे के मकड़जाल में फॅसने बचाने हेतु नशे के तस्करों पर कार्यवाही करने की भी बात कही
उन्होंने कहा वर्तमान में ड्रग्स, साईबर ठगी, महिला सुरक्षा एक चुनौती का विषय है ऐसे मामलों में कड़ी कार्यवाही की जाएगी साईबर ठग आमजन मानस की जीवनभर की कमाई एक झटके में उड़ा रहे हैं, साईबर ठगी के मामले सामने आने पर साईबर ठगों को गिरफ्तार करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेगें

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

रूद्रपुर । एकल अभियान संभाग उत्तराखंड एकल  हरि वनवासी विकास ट्रस्ट द्वारा प्रस्तुत भारत के रंग एकल के संग एकल सुरताल टीम द्वारा दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम देव भक्ति से राष्ट्र भक्ति आगामी 17 सितंबर दिन रविवार को सायं 6 बजे

अपराधियों पर एसएसपी डा मंजुनाथ टी सी का सख्त एक्शन फर्जी एसओजी कर्मी बनकर पुलिस के नाम पर पीड़ित से लिया था रूपया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *