रुद्रपुर गंगापुर रोड स्थित वार्ड नंबर 16 की विजय लक्ष्मी एंक्लेव में लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलवाते हुए प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने 250 किलोवाट के नए विधुत ट्रांसफार्मर का उद्धघाटन किया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

रुद्रपुर गंगापुर रोड स्थित वार्ड नंबर 16 की विजय लक्ष्मी एंक्लेव में लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलवाते हुए प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने 250 किलोवाट के नए विधुत ट्रांसफार्मर का उद्धघाटन किया।

विजयलक्ष्मी एंक्लेव के निवासी लो वोल्टेज की समस्या से दुखी थे आए दिन विद्युत उपकरण खराब हो जाते थे इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा को ज्ञापन दिया विकास शर्मा जी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कॉलोनी के लिए ढाई सौ किलो वाट के ट्रांसफार्मर को मंजूर कराकर आज जनता को समर्पित कर दिया। प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार जन-जन के विकास के लिए लगी है किसी भी वर्ग के व्यक्ति के विकास में रुकावट नहीं आने दी जाएगी जो भी मूलभूत सुविधाएं हैं उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जो योजनाएं जनहित के लिए चलाई जा रही हैं उन योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अंतोदय का नारा दिया है इसलिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह जन-जन तक जाए और उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाएं।
इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने मिलकर हार्दिक स्वागत एवं धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

इस दौरान डॉ. पी एन केसी मंडल भुवन जोशी सतीश मुंजाल जी जे पी रॉय राधाकान सरकार जी देवी प्रसाद पांडेय जी पंकज सुभराज ए के पाल अशोक विश्वास किशन मिश्रा विरेंदर कुमार गगन दीप अमित यादव सुनील रेडी आदि मौजूद रहे ।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

पुलिस व सीपीयू की संयुक्त टीम ने 27 ई- रिक्शो का चालान किया

उत्तराखंड के प्रगतिशील किसान गोपाल दत्त उप्रेती को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया जानिए वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *