श्रीराम कॉलेज काशीपुर में एम0 बी0 ए0 की कक्षाओं का शुभारंभ 

Spread the love

 

श्रीराम कॉलेज काशीपुर में एम0 बी0 ए0 की कक्षाओं का शुभारंभ

काशीपुर श्रीराम कॉलेज काशीपुर में आज एम0 बी0ए0 की कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सभी नव प्रवेशित छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ0 योगराज सिंह ने किया उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका दृष्टिकोण किसी भी कार्य के प्रति सकारात्मक हो तो आपको उसमे सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को एम0 बी0 ए0 कोर्स करने के बाद भविष्य में आने वाले रोजगार के अवसरों के बारे में चर्चा की तथा अंबानी भाइयों का उदाहरण देते हुए कहा कि सफलता व विफलता का यह एक आदर्श उदाहरण है। उन्होंने छात्र छात्राओं को कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं से परिचित कराया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ0 योगराज सिंह एवं प्रबंधन विभाग के सभी प्राध्यापक – प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रम्पुरा दुर्गा मन्दिर में चल रही भागवत कथा के प्रथम दिन वरिष्ठ समाजसेवी संजय ठुकराल ने राधा कृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया दीप प्रज्वलित किया !

स्वर्गीय वीरेंद्र राय स्मृति द्वितीय मेमोरियल राज्य स्तरीय 9 साइट आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का शुरुआत धूम धाम के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *