रूद्रपुर । समाजसेवी संजय ठुकराल ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प संस्थान वनवासी छात्रवास जगतपुरा पहुंचकर छात्रओं से रक्षा सूत्र बंधवाकर रक्षाबंधन पर्व मनाया

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

रूद्रपुर । समाजसेवी संजय ठुकराल ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प संस्थान वनवासी छात्रवास जगतपुरा पहुंचकर छात्रओं से रक्षा सूत्र बंधवाकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस दौरान छात्रओं ने रक्षासूत्र बांधकर संजय ठुकराल के दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना की। संजय ठुकराल ने भी सभी छात्रओं को रक्षा का वचन दिया। इस दौरान छात्रओं ने रक्षाबंधन के गीत भी गाये। इस अवसर पर संजय ठुकराल ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के स्नेह और अटूट प्रेम का पर्व है। स्नेह और विश्वास के प्रतीक के रूप में यह त्यौहार सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को भी बढ़ाता है। यह त्यौहार महिलाओं के हितों के संरक्षण और उनके कल्याण को प्रोत्साहित करने की संकल्पना को मजबूती भी देता है। इस अवसर पर छात्रवास की प्रभारी वर्षा घरोटे भी मौजूद रही।

More From Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

मशाल प्रज्वलित कर विधायक शिव अरोरा ने किया राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, 13 जनपदों के 1250 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखममुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने का कार्य कर रहा है : शिव अरोरा

रमपुरा राजेश कोली हत्याकांड पर विधायक शिव अरोरा का सख्त रुख, बोले- दोषी पाताल में भी होंगे तो खोजकर जेल भेजेंगे, पीड़ित परिवार को हर हाल में मिलेगा न्यायविधायक बोले मुख्यमंत्री धामी की सरकार पीड़ित परिवार के साथ ख़डी है

डी- बाली ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया राखी का त्यौहार